Home Morning News (खास खबरें)Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 13 सितंबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 13 september 2026 morning top news headlines ntc

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 13 सितंबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 13 september 2026 morning top news headlines ntc

by BollywoodNewsAndMovie


नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और PM मोदी के बीच द्विपक्षीय बात हुई. इस वार्ता के बाद चीन ने बयान जारी किया है. वहीं, यमन के हूतियों ने सऊदी अरब के शरूराह में एक बड़ा हमला किया है. इन खबरों के अलावा, एलेना रिबाकिना ने यूएस ओपन 2026 में विमेंस सिंगल्स का खिताब अपने नाम कर लिया है. पढ़ें रविवार सुबह की बड़ी खबरें

‘प्रतिद्वंदी नहीं, साझेदार हैं भारत-चीन’, मोदी-जिनपिंग की मुलाकात पर चीन का बयान 

PM मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शनिवार को 50 मिनट तक द्विपक्षीय बात की. गलवान टकराव के बाद ये PM मोदी और जिनपिंग की पहली द्विपक्षीय मुलाकात थी. दोनों शीर्ष नेताओं के बीच ये मुलाकात ब्रिक्स दिल्ली 2026 के बैनर तले हुई है. बैठक में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रिश्तों को रणनीतिक और दीर्घकालिक नजरिए से आगे बढ़ाने पर जोर दिया.

होर्मुज के नए एंट्री-एग्जिट रूट पर ईरान-ओमान में सहमति, लेकिन अमेरिका के लिए नहीं ‘गुड न्यूज’ 

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान ने नए एंट्री और एग्जिट रूट्स पर सहमति बना ली है. नए समझौते के तहत खाड़ी का एंट्री रूट पूरी तरह से ईरान के प्रादेशिक समुद्री क्षेत्र में आता है. इसके अलावा, एक्जिट रूट का भी एक हिस्सा ईरानी समुद्री क्षेत्र के अंदर ही आएगा. नया सिस्टम लागू होते ही स्ट्रेट का दक्षिणी मार्ग बंद कर दिया जाएगा.

एशियन गेम्स में टीम इंडिया के मैचों की बदली टाइमिंग, क्वार्टर फाइनल से गोल्ड मेडल मैच तक नया समय 

एशियन गेम्स 2026 में मेन्स क्रिकेट के कुछ अहम नॉकआउट मुकाबलों के समय में बदलाव किया गया है. संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर में होने वाले मैच अब जापानी समयानुसार 2 बजे की जगह 1:30 बजे शुरू होंगे. इसका सीधा असर टीम इंडिया के क्वार्टर फाइनल मुकाबले पर भी पड़ेगा. हालांकि, महिला क्रिकेट के मैचों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

सऊदी अरब में हूतियों का बड़ा हमला, मिलिट्री बेस पर बरसाए मिसाइल-ड्रोन 

यमन के हूतियों ने सऊदी अरब के शरूराह में ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से एक बड़ा हमला किया है. हूतियों ने दावा किया है कि उसने एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाकर बड़ा हमला किया है. इस हमले के चलते एक स्थानीय मस्जिद, कई रिहायशी इमारतों और कई गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा है. सऊदी सिविल डिफेंस ने भी हूती हमले से नुकसान की पुष्टि की है.

हॉकी इंडिया का DG आरके श्रीवास्तव पर बड़ा एक्शन, छीने सभी अधिकार; 8 आरोपों पर नोटिस 

हॉकी इंडिया ने अपने डायरेक्टर जनरल कमांडर आरके श्रीवास्तव के सभी अधिकार तत्काल प्रभाव से छीन लिए हैं. हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने अपने वकील के जरिए भेजे नोटिस में श्रीवास्तव पर भारतीय टीम की जर्सी विवाद समेत आठ गंभीर आरोप लगाए हैं. ये कार्रवाई संगठन में अनुशासन, जवाबदेही और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए की गई है.  

रूस का यूक्रेन पर भीषण अटैक, दागे 500 ड्रोन… 9 की मौत, जेलेंस्की बोले- तबाही चाहता है मॉस्को 

रूसी सेना ने शनिवार को यूक्रेन के कई क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए, जिसमें नौ लोगों की जान चली गई. स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, इन हमलों में रिहायशी इमारतों और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान हुआ है. यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बताया कि रूस ने शनिवार तड़के से यूक्रेनी ठिकानों पर लगभग 500 ड्रोन दागे हैं.  

आर्यना सबालेंका की बादशाहत खत्म… एलेना रिबाकिना ने पहली बार जीता US ओपन, थ्री-पीट का सपना तोड़ा 

कजाकिस्तान की एलेना रिबाकिना ने आर्यना सबालेंका को हराकर यूएस ओपन 2026 में विमेंस सिंगल्स खिताब अपने नाम कर लिया. शनिवार को न्यूयॉर्क आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 रिबाकिना ने सबालेंका को 6-4, 5-7, 6-2 से शिकस्त दी. रिबाकिना ने पहली बार यूएस ओपन टाइटल जीता है. ये मुकाबला 2 घंटे 21 मिनट तक चला. 

पंजाब में बिजली संकट: 12-14 घंटे के पावर कट, खेतों में सूख रही धान की फसल; मोगा में किसानों ने जाम किए हाईवे 

पंजाब में कोयले की कमी और तकनीकी खराबी के कारण बिजली उत्पादन 1,915 मेगावाट तक गिर गया है, जिससे लुधियाना, मोहाली, जालंधर जैसे औद्योगिक शहरों में 12 से 14 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है. वहीं, मोगा में 8 घंटे के बजाय महज एक घंटा बिजली मिलने से नाराज किसानों ने प्रमुख हाईवे जाम कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दे रहे हैं. 

IND vs AFG: मैच से पहले दिल्ली पुलिस की नई ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर रहेगा भारी जाम 

भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर यानी रविवार को पहला टी20 मैच खेला जाना है. इस मुकाबले को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक खास एडवाइजरी जारी की है. इसके तहत रविवार दोपहर 2 बजे से लेकर रात 11:45 बजे तक स्टेडियम के आस-पास और सेंट्रल दिल्ली के कई रास्तों पर गाड़ियों की आवाजाही को कंट्रोल किया जाएगा और कई जगह से ट्रैफिक डायवर्ट होगा.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment