Home Box OfficeBox Office: ‘स्पाइडर-मैन’ के आगे ‘धमाल 4’ की आंधी! ‘जन नायकन’ की बढ़ी कमाई तो ‘द ओडिसी’ ने भी काटा गदर – dhamaal 4 collection day 23 spider man brand new day collection day 3 jana nayagan box office day 10 the odyssey day 15 collection

Box Office: ‘स्पाइडर-मैन’ के आगे ‘धमाल 4’ की आंधी! ‘जन नायकन’ की बढ़ी कमाई तो ‘द ओडिसी’ ने भी काटा गदर – dhamaal 4 collection day 23 spider man brand new day collection day 3 jana nayagan box office day 10 the odyssey day 15 collection

by BollywoodNewsAndMovie


बॉक्स ऑफिस पर जहां ‘द ओडिसी’ और ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ जैसी हॉलीवुड फिल्में गर्दा उड़ा रही हैं, तो वहीं ‘धमाल 4’ भी छाई हुई है। 23वें दिन भी यह ‘स्पाइडर-मैन 4’ के आगे सीना तानकर खड़ी रही। वहीं ‘जन नायकन’, जो डगमगाती दिख रही थी, 10वें दिन संभल गई और कमाई में तगड़ा जंप लगाया।

box ofc dhamaal 4 odyssey jana nayagan spider man 4
Box Office: ‘स्पाइडर-मैन’ के आगे ‘धमाल 4’ की आंधी! ‘जन नायकन’ की बढ़ी कमाई तो ‘द ओडिसी’ ने भी काटा गदर
इस वक्त भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्मों का जलवा है। जहां 16 दिन पहले रिलीज हुई क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ छाई हुई है, तो वहीं अब टॉम हॉलैंड स्टारर ‘स्‍पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने गर्दा उड़ा रखा है। लेकिन इन दोनों के बीच ‘धमाल 4’ भी अपने कदम जमाए हुए है और 23 दिन बाद भी कमाल कर रही है। ‘स्पाइडर-मैन 4’ और ‘द ओडिसी’ के बावजूद ‘धमाल’ फ्रैंचाइज की इस चौथी फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। उधर, थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ ने भी 10वें दिन गर्दा उड़ा दिया, और 119.7% का जंप लगा दिया।

खास बात यह है कि दो बड़ी हॉलीवुड फिल्मों और लेटेस्ट रिलीज ‘जन नायकन’ के बावजूद अजय देवगन की ‘धमाल 4’ ने 23वें दिन भी 43.5% की बढ़त दिखाई और कमाई से हैरान कर दिया। वहीं, 9वें दिन तक ‘जन नायकन’ की स्थिति डगमगाई लग रही थी, पर 10वें दिन इसने भी खुद को संभाल लिया। ‘स्‍पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’, ‘द ओडिसी’, ‘धमाल 4’ और ‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल है, किसने कितनी कमाई की और किसे कहां नुकसान हुआ, यहां जानिए सब:

‘स्‍पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ इंडिया बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

सबसे पहले बात टॉम हॉलैंड की ‘स्‍पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की। मार्वल स्‍टूडियोज और सोनी पिक्‍चर्स की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही कमाल कर दिया था। इसने ₹60.60 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग की थी, और अब तीसरे दिन तो गदर ही मचा दिया। ‘स्‍पाइडर-मैन’ फ्रैंचाइजी की इस चौथी फिल्म ने तीसरे दिन भारत में 17,703 शोज से ₹70.25 करोड़ की कमाई की और 42.4% ग्रोथ रही। भारत में यह फिल्म 30 जुलाई को रिलीज हुई थी, और अब तक की सबसे बड़ी हॉलीवुड रिलीज बन गई है। जबकि अमेरिका सहित दूसरे देशों में यह फिल्‍म 31 जुलाई को रिलीज हुई थी।

‘स्‍पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की भारत में किस भाषा से कितनी हुई कमाई

अन्य भाषाओं से हुई कमाई की बात करें, तो ‘स्पाइडर-मैन 4’ ने सबसे ज्यादा ₹40.60 करोड़ की कमाई इंग्लिश भाषा से की है। हिंदी से इसने ₹23 करोड़, कन्नड़ से ₹7 लाख, मलयालम से ₹8 लाख, तमिल से ₹3.75 करोड़ और तेलुगु से ₹2.75 करोड़ कमाए। अब इसने भारत में सिर्फ 3 दिनों में ही ₹215.47 करोड़ का ग्रॉस और ₹180.20 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है।

  • पहला द‍िन, गुरुवार- ₹60.60 करोड़
  • दूसरा द‍िन, शुक्रवार- ₹49.35 करोड़
  • तीसरा दिन, शनिवार- ₹70.25 करोड़

‘धमाल 4’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन: 23वें दिन 43.5% बढ़ी कमाई

इंद्र कुमार की ‘धमाल 4’ को बॉक्स ऑफिस पर 22 दिन पूरे हो चुके हैं और 23वें दिन इसने तहलका मचा दिया। जहां 21वें दिन इसने मात्र ₹90 लाख का कलेक्शन किया था, तो वहीं 22वें दिन ₹1.15 करोड़ की कमाई की थी। लेकिन 23वें दिन की कमाई ने तो चौंका ही दिया। ‘धमाल 4’ ने 23वें दिन यानी चौथे शनिवार को 43.5% की ग्रोथ दिखाई और 2,408 शोज से ₹1.65 करोड़ कमा लिए। अब इसका देश में ₹188.62 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और ₹158.70 करोड़ का नेट कलेक्शन हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड इसने ₹219.07 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर ली है। ‘धमाल’ फ्रैंचाइजी की इस चौथी फिल्म का बजट ₹200 करोड़ है। इसमें अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा समेत कई कलाकार हैं।

  • पहला हफ्ता- ₹96.00 करोड़
  • दूसरा हफ्ता- ₹40.65 करोड़
  • तीसरा हफ्ता- ₹19.20 करोड़
  • 22वां दिन, शुक्रवार- ₹1.15 करोड़
  • 23वां दिन, शनिवार- ₹1.65 करोड़

‘जन नायकन’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन: 10वां दिन

अब बात थलपति विजय के करियर की आखिरी फिल्म रही ‘जन नायकन’ की। इस फिल्म की रिलीज का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। खूब विवाद भी झेल और लीक भी हो गई, पर अब जब थिएटर्स में आई, तो खास कमाल नहीं कर सकी। एच. विनोद के डायरेक्‍शन बनी इस फिल्म को कुछ खास अच्छे रिव्यूज नहीं मिले हैं, पर थलपति का जलवा ही इसके लिए काम कर रहा है। तभी तो रिलीज के 10वें दिन इसने कमाई में 119.7% का जंप लगाया और हैरान कर दिया। ‘जन नायकन’ ने 9वें दिन 4,165 शोज से ₹3.55 करोड़ कमाए थे, पर 10वें दिन तगड़ी छलांग लगा दी और 4,202 शोज से ₹7.80 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। वहीं, हिंदी भाषा से इसने 50 लाख रुपये, तमिल से ₹7.25 करोड़ और तेलुगु से कुल 5 लाख रुपये की कमाई की है। इसके बाद ‘जन नायकन’ का भारत में ₹192.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और ₹164.90 करोड़ का नेट कलेक्शन हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई ₹280.50 करोड़ पहुंची है,जबकि फिल्म का बजट ₹300 करोड़ है।

  • पहला दिन, गुरुवार- ₹42.70 करोड़
  • दूसरा दिन, शुक्रवार- ₹21.15 करोड़
  • तीसरा दिन, शनिवार- ₹28.90 करोड़
  • चौथा दिन, रविवार- ₹32.00 करोड़
  • पांचवां दिन, सोमवार- ₹10.65 करोड़
  • छठा दिन, मंगलवार- ₹8.00 करोड़
  • सातवां दिन, बुधवार- ₹6.10 करोड़
  • आठवां दिन, गुरुवार- ₹4.05 करोड़
  • नौवां दिन, शुक्रवार- ₹3.55 करोड़
  • दसवां दिन, शनिवार- ₹7.80 करोड़

‘द ओडिसी’ का भारत में कलेक्शन

क्रिस्‍टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का भी जलवा बरकरार है। ‘स्‍पाइडर-मैन 4’ की रिलीज के बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है और अच्छी कमाई कर रही है। 16वें दिन इसकी कमाई 84.1% बढ़ी और 1,237 शोज से ₹5.80 करोड़ कमा लिए। जबकि एक दिन पहले इसने 1,240 शोज से कुल ₹3.15 करोड़ कमाए थे। अब ‘द ओडिसी’ का भारत में ग्रॉस कलेक्शन ₹172 करोड़ और नेट कलेक्शन ₹144.20 करोड़ हो चुका है।
पहला हफ्ता- ₹90.30 करोड़
दूसरा हफ्ता- ₹44.95 करोड़
15वां दिन, शुक्रवार- ₹3.15 करोड़
16वां दिन, शनिवार- ₹5.80 करोड़

संगीता तोमर

लेखक के बारे मेंसंगीता तोमरसंगीता तोमर, नवभारतटाइम्स ऑनलाइन में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह अभी NBT (Digital) की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुड़ी हैं। उनकी विशेष रुचि सिनेमा और सितारों की दुनिया की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS खबरों, गॉसिप, बॉक्स ऑफिस, सेलेब इंटरव्यूज में है। संगीता, टीवी और वेब सीरीज की ख़बरों में भी खास दिलचस्पी रखती हैं। अपने करियर में उन्होंने मनोरंजन के अलावा समसामयिक खबरों के लिए भी डेस्क और ऑन ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वह टीवी के लिए कई स्पेशल प्रोग्राम प्रोड्यूस कर चुकी हैं। उनके पास गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री है।

पत्रकारिता अनुभव: संगीता तोमर के पास 15 साल का अनुभव है, जिसमें उन्होंने न्यूज चैनल से लेकर प्रिंट (IANS), मल्टीमीडिया और डिजिटल की दुनिया में काम किया। कई मौकों पर रिपोर्टिंग भी की।

करियर में कहां-कहां काम:संगीता तोमर ने करियर की शुरुआत फोकस न्यूज चैनल में बतौर इंटर्न शुरू की थी। इसके बाद वह उसी न्यूज चैनल में ट्रेनी और फिर असिस्टेंट प्रोड्यूसर बनीं। दो-तीन वीकली प्रोग्राम क्यूरेट और प्रोड्यूस किए।

इसके बाद उन्होंने IANS में इंग्लिश में प्रिंट की स्टोरीज लिखना और वॉइसओवर, मल्टीमीडिया पैकेज बनाना और लिखना शुरू किया। यहां वह मनोरंजन बीट पर काम करती थीं। इसके बाद उन्होंने अमर उजाला, फिर दैनिक भास्कर और उसके बाद नवभारत टाइम्स डिजिटल के साथ जुड़ीं।

रूचि और विशेषज्ञता: संगीता को सिनेमा और मनोरंजन के जगत में सितारों और फिल्मों के बारे में पढ़ना, गहनता से जानना और लिखना पसंद है। वह किसी भी विषय पर गहन रिसर्च के बाद किसी भी एंगल से लिख सकती हैं। उन्हें फिल्मों और सीरियलों के अलावा वेब सीरीज में भी दिलचस्पी है। उन्हें किताबें पढ़ना और म्यूजिक सुनना पसंद है।… और पढ़ें