Home Hollywoodनहीं रहे एक्स-मेन के ‘प्रोफेसर चार्ल्स’, दिग्गज एक्टर सर पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 साल की उम्र में निधन

नहीं रहे एक्स-मेन के ‘प्रोफेसर चार्ल्स’, दिग्गज एक्टर सर पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 साल की उम्र में निधन

by BollywoodNewsAndMovie


नहीं रहे एक्स-मेन के ‘प्रोफेसर चार्ल्स’, दिग्गज एक्टर सर पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 साल की उम्र में निधन

दिग्गज एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

Hollywood Actor Sir Patrick Stewart Dies: हॉलीवुड इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है. पिछले 6 दशक से अपने अभिनय से फैंस का मनोरंजन करने वाले एक्टर सर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन हो गया है. वे 86 साल के थे. उन्होंने एक्स मैन और स्टार ट्रेक जैसी फिल्मों में अभिनय किया और खूब नाम कमाया. उनका चला जाना हॉलीवुड के लिए बड़ा नुकसान है. वे पिछले कुछ समय से अल्जाइमर और ल्यू बॉडी डिमेंशिया के शिकार थे. लंबे समय तक उनके स्पोकपर्सन रहे कैली बुश नोवाक ने ये दुखद जानकारी फैंस संग साझा की.

अपनी दमदार एक्टिंग और पर्सनालिटी से उन्होंने दुनियाभर के फैंस को इंप्रेस किया और खुद की पहचान बनाई. एक्स मैन में उनके द्वारा निभाया गया प्रोफेसर चार्ल्स जेवियर का किरदार काफी पॉपुलर रहा. इसके अलावा स्टार ट्रेक फिल्म में कैप्टन जीन ल्यूक पिकार्ड का उनका रोल भी खूब चर्चा में रहा.

जीते कई अवॉर्ड्स

पैट्रिक स्टीवर्ट ने एक्स मैन और स्टार ट्रेक के अलावा ड्यून, लाइफ फोर्स, लेडी जेन, लेट इट बी मी, मास्टरमाइंड्स, आइस एज, क्रिसमस ईव, ग्रीन रूम, लोगान, वाइल्ड वेडिंग, ड्रैगन राइडर और द शीप डिटेक्टिव्स जैसी फिल्मों में काम किया. वहीं उनकी फिल्म एंवेंजर्स डूम्सडे अभी रिलीज होने वाली थी जो उनकी फाइनल फिल्म होगी. अपने करियर में पैट्रिक ने कई अवॉर्ड्स जीते. थियेटर के क्षेत्र में उन्हें 2 बार लॉरेंस ऑलिवियर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. वहीं उन्हें ग्रैमी पुरस्कार और क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड से भी नवाजा गया.

ये भी पढ़ें- November Hollywood Release: गॉडजिला माइनस जीरो से फॉकर इन लॉ तकनवंबर में सिनेमाघरों रिलीज होंगी हॉलीवुड की ये फिल्में

पैट्रिक ने की थी 3 शादियां

पैट्रिक स्टीवर्ट ने तीन शादियां की थीं. उनकी पहली पत्नी का नाम शीला फलकोनर था. वे एक एक्ट्रेस और कोरियोग्राफर थीं. इस शादी से उन्हें डैनियल और सोफिया नाम के दो बच्चे थे. साल 1966 में उनकी शादी हुई थी और 1990 में दोनों अलग हो गए थे. वहीं पैट्रिक ने दूसरी शादी वेंडी न्यूस से 2000 में की थी. ये शादी सिर्फ 3 साल ही चली थी और 2003 में दोनों अलग हो गए थे. इसके बाद उन्होंने तीसरी शादी सिंगर सनी ओजेल से की थी. 13 साल से ये रिश्ता कायम था.

हॉलीवुड स्टार्स ने दिया ट्रिब्यूट

उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री के कई सारे स्टार्स दुखी हैं. लॉर्ड ऑफ रिंग्स के एक्टर सर इयान मकेलन उनके खास दोस्तों में थे. वे इस खबर से आहत हैं. उन्होंने पैट्रिक संग अपनी 50 साल पुरानी दोस्ती को याद किया है. इसके अलावा हॉलीवुड एक्टर ह्यू जैकमैन ने भी पैट्रिक को एक जबरदस्त एक्टर और इंसान बताया है.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है.

CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More



Source link

You may also like

Leave a Comment