2
राजकुमार राव की प्रहार का जबरदस्त कोर्टरूम ड्रामा
दूसरी तरफ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई मुंबई के ऐतिहासिक 26/11 आतंकी हमले के मुख्य आरोपी कसाब को फांसी दिए जाने की गंभीर कहानी पर आधारित फिल्म ‘प्रहार’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। राजकुमार राव और वामिका गब्बी की यह कोर्टरूम ड्रामा फिल्म दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर रही है।
पहले दिन के आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने करीब 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया है। इस फिल्म को लगभग 4000 के करीब शो मिले और इसकी ऑक्यूपेंसी 11 प्रतिशत दर्ज की गई, जो यह साबित करती है कि गंभीर सिनेमा पसंद करने वाले दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंच रहे हैं।
