वर्ल्डवाइड कितना हुआ ‘दृश्यम 3’ का कलेक्शन
‘दृश्यम 3’ ने विदेशों में भी अच्छा कलेक्शन किया है। मशहूर फ्रैंचाइजी की इस तीसरी किस्त को खूब पसंद किया जा रहा है। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 405.83 करोड़ रुपये हो चुका है।
इस फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 520.27 करोड़ रुपये हो चुका है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका लगभग 100 करोड़ रुपये है।
किन फिल्मों से है मुकाबला?
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘दृश्यम 3’ का ‘जेलर 2’ से मुकाबला है। आज इसने खबर लिखे जाने तक 28.18 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका मुकाबला ‘रणबाली’ से भी है, जिसने आज 4.88 करोड़ रुपये कमाए हैं। ‘प्रहार’ ने आज 1.79 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह फिल्म अजय देवगन की फिल्म से पीछे रह गई है। इसी तरह से ‘नई नवेली’ ने 2.43 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह फिल्म ‘दृश्यम 3’ से लोहा ले रही है।
कब-कब रिलीज हुईं ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की फिल्में?
बता दें कि ‘दृश्यम 3’ मशहूर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ की तीसरी किस्त है। ‘दृश्यम’ पार्ट 1, 2015 में रिलीज हुई थी। इसका दूसरा पार्ट साल 2022 में रिलीज हुआ था। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने खूब सराहा था।




