Home Box Office‘जेलर 2’ ने दूसरे दिन भी मचाया धमाल, 86 करोड़ के पार पहुंची कमाई, ‘नई नवेली’ और ‘प्रहार’ का ऐसा रहा हाल

‘जेलर 2’ ने दूसरे दिन भी मचाया धमाल, 86 करोड़ के पार पहुंची कमाई, ‘नई नवेली’ और ‘प्रहार’ का ऐसा रहा हाल

by BollywoodNewsAndMovie


Friday Box Office Collection: शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और पहले दिन शानदार कमाई करने में कामयाब रही। वहीं, शुक्रवार को यामी गौतम की ‘नई नवेली’ और राजकुमार राव की ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम’ ने बड़े पर्दे पर दस्तक दी। अब तीनों फिल्मों के शुरुआती कलेक्शन के आंकड़े सामने आए हैं।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ को रिलीज के पहले दिन दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फिल्म ने भारत में पहले दिन 59.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई जारी है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जेलर 2’ ने शुक्रवार रात 8:30 बजे तक 26.88 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की भारत में दो दिनों की कुल नेट कमाई 86.58 करोड़ रुपये हो गई है। दूसरे दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 41.8 प्रतिशत दर्ज की गई। हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं और इनमें बदलाव हो सकता है।



Source link

You may also like

Leave a Comment