ओम पुरी बॉलीवुड में अपनी बेहतीन एक्टिंग के लिए जाने जाते थे. आज इस दिवंगत एक्टर की 76वीं बर्थ एनिवर्सरी है. साल 2017 में दुनिया छोड़ने वाले ओम पुरी ने कई शानदार फिल्मों में काम किया था. जबकि बॉलीवुड में आने से पहले उन्होंने एक ढाबे में भी काम किया. आइए उनके फिल्मी सफर पर एक नजर डालते हैं.
ओम पुरी को नहीं पता थी उनकी डेट ऑफ बर्थ
ओम पुरी की गिनती हिंदी सिनेमा के शानदार एक्टर्स में होती है. सालों तक अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतते रहे ओम पुरी की आज 76वीं बर्थ एनिवर्सरी है. हालांकि आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ओम पुरी को अपनी डेट ऑफ बर्थ नहीं पता था. जब वो स्कूल में थे तब उनके अंकल ने उनकी डेट ऑफ बर्थ 9 मार्च 1950 लिखवाई थी.
वहीं जब ओम पुरी एक्टर बनने के लिए मुंबई आए तो उन्होंने अपनी डेट ऑफ बर्थ 1950 के कैलेंडर के हिसाब से दशहरा से दो दिन पहले यानी 18 अक्टूबर रख ली थी. उनकी मां ने बताया था कि उनका जन्म दशहरे से दो दिन पहले हुआ था और उस दिन 18 अक्टूबर की तारीख पड़ रही थी. ऐसे में ओम की डेट ऑफ बर्थ बाद में 18 अक्टूबर 1950 हो गई. उनका जन्म पंजाब के पटियाला में हुआ था.

कभी ढाबे में करते थे काम
ओम पुरी का जन्म एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था. उन्होंने आर्थिक तंगी के बीच एक ढाबे में काम करना पड़ा था. कॉलेज के दिनों में एक्टर की एक्टिंग में दिलचस्प बढ़ी और वो एक ग्रुप से जुड़कर नाटकों में हिस्सा लेने लगे. इसके बाद मुंबई आ गए.
मराठी सिनेमा के बाद बॉलीवुड में आए
ओम ने दिल्ली में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से एक्टिंग की बारीकियां सीखी थीं. उन्होंने साल 1976 की मराठी फिल्म ‘घासीराम कोतवाल’ से डेब्यू किया जो ब्लॉकबस्टर रही. जबकि 1980 में ‘आक्रोश’ से बॉलीवुड में कदम रखे. उनकी शानदार फिल्मों में ‘अर्ध सत्य’, ‘आरोहण’, ‘गुप्त’, ‘माचिस’, ‘हेरा फेरी’, ‘धूप’, ‘चुप चुप के’ आदि शामिल हैं. वो ‘सिटी ऑफ ज्वॉय’, ‘वुल्फ’, ‘ईस्ट इज ईस्ट’, ‘द घोस्ट एंड डार्कनेस’ जैसी हॉलीवुड फ़िल्मों का भी हिस्सा रहे. एक्टर का 6 जनवरी 2017 को निधन हो गया था.
