Home Box Office‘जेलर 2’ की कमाई में तीसरे दिन बंपर उछाल, रजनीकांत ने डंके की चोट पर लूटा बॉक्स ऑफिस, 3 बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

‘जेलर 2’ की कमाई में तीसरे दिन बंपर उछाल, रजनीकांत ने डंके की चोट पर लूटा बॉक्स ऑफिस, 3 बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

by BollywoodNewsAndMovie


सुपरस्टार रजनीकांत की ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। ये बहुतप्रतीक्षित फिल्म 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसमें 75 साल के थलाइवा यानी रजनीकांत लीड रोल में हैं। वहीं उनके साथ इस फिल्म में विद्या बालन, जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं। वहीं शुक्रवार, 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में तीन बड़ी फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन तीनों 75 साल के सुपरस्टार की फिल्म के आगे धराशायी होती नजर आ रही हैं। एक तरफ रजनीकांत की ‘जेलर 2’ है, और दूसरी तरफ विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘राणाबली’, राजकुमार राव स्टारर ‘प्रहार’ और यामी गौतम की ‘नई नवेली’। तो चलिए जानते हैं कि इस शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा।

बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘जेलर 2’

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, रजनीकांत स्टारर ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 59.70 करोड़ कमाए। दूसरे दिन कमाई घटकर 37.10 करोड़ पर आ गई। लेकिन, शनिवार को फिर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला। रजनीकांत की फिल्म ने तीसरे दिन 47.80 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म ने तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने तीन दिनों में 148.36 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है और ग्रॉस कलेक्शन 174 करोड़ के पार पहुंच गया है। वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ये 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुकी है। दुनियाभर में इसने 317.15 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

‘राणाबली’ वीकेंड का फायदा उठाने में नाकाम रही

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म ‘राणाबली’ की शुरुआत भी शानदार रही। फिल्म अपने पहले दिन डबल-डिजिट का कलेक्शन नहीं कर पाई और 9.25 करोड़ रुपये पर ही सिमट गई। वीकेंड पर भी फिल्म बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित करने के लिए संघर्ष करती दिखी। दूसरे दिन फिल्म की कमाई और गिर गई और महज 7.30 करोड़ ही कमा सकी। इसी के साथ फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 16.69 करोड़ हो गया है और दुनियाभर में ये 26.65 करोड़ कमा चुकी है।

कैसा रहा ‘नई नवेली’ का हाल?

यामी गौतम स्टारर ‘नई नवेली’ की बात करें तो इसका हाल ‘राणाबली’ से भी बुरा रहा। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन देशभर में 3.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया और ग्रॉस कलेक्शन 3.83 करोड़ रहा। जबकि विदेशों में इसकी कमाई 75 लाख रही। इस रह कुल ग्रॉस कलेक्शन 4.58 करोड़ पहुंच गया। दूसरे दिन की बात करें तो शनिवार को फिल्म ने 4 करोड़ का कलेक्शन किया और इसी के साथ इसकी कमाई 7.46 करोड़ हो गई है। इस फिल्म में यामी गौतम लीड रोल में हैं और उनके साथ आदिनाथ कोठारे, मीता वशिष्ठ, सुनीता राजवर और राजेश दुबे जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं।

राजकुमार राव की ‘प्रहार’ भी रही बेअसर

16 अक्टूबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई राजकुमार राव की ‘प्रहारः द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम’ भी दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में नाकाम रही। राजकुमार राव स्टारर इस फिल्म ने अपने पहले दिन 2.35 करोड़ कमाए थे और दूसरे दिन 3.15 करोड़ कलेक्ट किए। इसी के साथ फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 5.50 करोड़ हो गया है।  कुल मिलाकर, ‘राणाबली’, ‘नई नवेली’ और ‘प्रहार’ के सामने ‘जेलर 2’ का ही दबदबा देखने को मिल रहा है और हिंदी दर्शकों के बीच भी ये पहली पसंद बनी हुई है। रजनीकांत की फिल्म की रफ्तार देखकर लग रहा है कि जल्दी ही ये 500 करोड़ क्लब में भी एंट्री कर लेगी। वहीं यामी गौतम, राजकुमार राव और विजय देवरकोंडा की फिल्मों के लिए 50 करोड़ तक का सफर तय कर पाना भी मुश्किल भरा लग रहा है।

ये भी पढ़ेंः रणबीर कपूर की ‘रामायण’ पर आया राजामौली का रिएक्शन, नितेश तिवारी की फिल्म की भव्यता से हुए प्रभावित, दी शुभकामनाएं

Latest Bollywood News





Source link

You may also like

Leave a Comment