Home Morning News (खास खबरें)Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 18 अक्टूबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 18 october 2026 morning top news headlines ntc

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 18 अक्टूबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 18 october 2026 morning top news headlines ntc

by BollywoodNewsAndMovie


पश्चिम बंगाल के कोलकाता में शनिवार शाम चोरबागान पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से 19 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल हो गए. वही, भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया. इन खबरों के अलावा, महिला पत्रकार ऋचा परासर ने राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है. पढ़ें रविवार सुबह की बड़ी खबरें

बारिश, भीड़ और कन्फ्यूजन… कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान कैसे मची भगदड़, 19 मौतों की पूरी कहानी 

दुर्गा पूजा के दौरान पश्चिम बंगाल के कोलकाता में सप्तमी की शाम को चोरबागान पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से 19 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल हो गए.  घटना के बाद चोरबागान पूजा समिति के जनरल सेक्रेटरी और पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया. वहीं, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

पूजा आयोजक समेत 14 डिटेन, SIT का गठन… कोलकाता भगदड़ पर अब तक क्या-क्या एक्शन हुआ? 

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में चोरबागान पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से 19 लोगों की मौत के बाद पुलिस ने पूजा आयोजकों समेत 14 लोगों को हिरासत में लिया है. चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल के आसपास BNS की धारा 163 लागू की गई है. घटना की जांच के लिए SIT का गठन का किया गया है. हाईकोर्ट के मौजूदा जज इसकी अध्यक्षता करेंगे.  

लद्दाख के लोगों के लिए बड़ी खबर, हाईकोर्ट की स्थायी बेंच का उद्घाटन आज 

सीजेआई न्यायमूर्ति सूर्य कांत रविवार को लेह में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय की स्थायी पीठ (बेंच) का उद्घाटन करेंगे. एक एजेंसी के मुताबिक लद्दाख के मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा ने कहा कि यह कदम बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे केंद्र शासित प्रदेश के लोगों को न्याय उनके करीब मिल सकेगा.

SBI ने बढ़ाया होम लोन, जानिए अब आपको कितनी भरनी पड़ेगी EMI 

RBI की ओर से रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद अब SBI ने होम लोन के ब्‍याज में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. एसबीआई ने होम लोन ब्‍याज में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की है, जिसका मतलब है कि आपको अब ज्‍यादा पैसे भरने पड़ेंगे.  अब अगर किसी कर्जदार का बकाया लोन 50 लाख है, तो बाकी टर्म अनचेंज रहने पर मंथली ईएमआई में करीब ₹781 की बढ़ोतरी होगी. 

DMK ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की, राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपेगी पार्टी 

तमिलनाडु की विपक्षी पार्टी DMK ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, वोटर लिस्ट के SIR को रद्द करने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की है. DMK ने इन मांगों को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन सौंपने का फैसला किया है. DMK का आरोप है बिहार, तमिलनाडु और दूसरे राज्यों में SIR की प्रक्रिया जल्दबाजी में पूरी की गई. 

IND vs WI 5th T20I: बेंगलुरु में बारिश के आगे बेबस हुए खिलाड़ी, रद्द हुआ फाइनल मुकाबला, 2-2 की बराबरी पर छूटी सीरीज 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया. करीब ढाई घंटे की बारिश बाद जब मैच शुरू हुआ तो अंपायरों ने इसे घटाकर 9-9 ओवर का कर दिया. भारतीय पारी के 7.4 ओवर का खेल ही पूरा हुआ था कि फिर बारिश आ गई और मैच को हमेशा के लिए रोकना पड़ा. यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई.

महिला पत्रकार ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, बदसलूकी का आरोप, FIR की मांग 

महिला पत्रकार ऋचा परासर ने राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने नई दिल्ली के DCP को शिकायत देकर तुरंत FIR दर्ज करने की मांग की है. यह शिकायत 12 अक्टूबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी के प्रदर्शन की रिपोर्टिंग के दौरान तीन महीने की गर्भवती पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार, धमकी और आपराधिक बल के इस्तेमाल से जुड़ी है.

Jailer 2: रजनीकांत की जेलर 2 का दुनिया भर में डंका, 3 दिन में 300 करोड़ पार कमाई 

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने रिलीज के सिर्फ 3 दिनों में दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. सैकनिल्क के अनुसार, शनिवार, 17 अक्टूबर को इस एक्शन ड्रामा फिल्म ने भारत में 47.80 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. यह शुक्रवार की 37.10 करोड़ रुपये की कमाई के मुकाबले 28.8% की बढ़ोतरी है.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment