Home Box OfficeJailer 2 Box Office : रजनीकांत ले आए बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 3 दिन में ही वर्ल्डवाइड कर ली इतने करोड़ की कमाई, Bollywood Hindi News

Jailer 2 Box Office : रजनीकांत ले आए बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 3 दिन में ही वर्ल्डवाइड कर ली इतने करोड़ की कमाई, Bollywood Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 को लेकर काफी समय से एक्साइटमेंट थी। फैंस इसे देखने के लिए काफी बेताब थे। फिल्म गुरुवार को रिलीज हुई थी और शुरुआत से मूवी को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब बताते हैं कि जेलर 2 ने 3 दिन में कितने करोड़ की कमाई कर ली है।

कितने करोड़ की कमाई की

रजनीकांत की जेलर 2 ने शनिवार को नेट 47.80 करोड़ की कमाई कर ली है जिसमें तमिल(34.60 करोड़), तेलुगु (8.50 करोड़), हिंदी (4.25 करोड़), कन्नड़ (0.45 करोड़) शामिल है। जेलर 2 ने भारत में नेट 144.60 करोड़ और ग्रॉस 169.65 करोड़ की कमाई कर ली है।

क्या है जेलर 2 की स्टोरी

जेलर 2 की स्टोरी की बात करें तो इसकी स्टोरी एक रिटायर जेलर पर आधारित है। वह एक सिंपल लाइफ जीता है अपने परिवार के साथ। लेकिन फिर उनका बेटा जो एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर है वो मूर्तियों की तस्करी करने वाले गिरोह की जांच कर रहा था, लेकिन इसी बीच वह अचानक गायब हो जाता है और ऐसा माना जाता है कि उसकी मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें:

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ पैसा वसूल है? टिकट बुक करने से पहले पढ़ें रिव्यू

अब वो जेलर अपने बेटे और परिवार की रक्षा करने के लिए आगे आता है। लेकिन इस दौरान उसे एक खतरनाक अंडरवर्ल्ड का सामना करना पड़ता है।

जेलर 2 की पूरी कास्ट

जेलर 2 को डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रजनीकांत के साथ मोहनलाल, मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, एस जे सूर्या, राम्या कृष्णन हैं। इनके अलावा शिवा राजकुमार, ऋतिक रोशन का स्पेशल कैमियो है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि मिथुन ने इस फिल्म को करने से पहले एक शर्त रखी थी।

ये भी पढ़ें:

रजनीकांत की जेलर 2 करने से पहले मिथुन ने रखी थी ये शर्त- ना मुझे मारेंगे और ना..

मिथुन नहीं थे फिल्म करने के लिए तैयार

रजनीकांत ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, ‘जब प्रोडक्शन ने मिथुन को विलन के रोल के लिए अप्रोच किया था तो उन्होंने साफ मना कर दिया था। उन्होंने कहा था मैं रजनी का विलेन बनूंगा? वह मेरे अच्छे दोस्त हैं। रजनी हीरो और मैं विलेन? क्या मैं रजनीकांत से मार खाऊंगा? चांस ही नहीं, मैं नहीं करने वाला।’

रजनीकांत ने फिर कहा था, ‘इसके बाद हम वेव्स समिट में मिले जहां प्रधानमंत्री भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि मुझे फिल्म के लिए अप्रोच किया था तो अगर तुम कहोगे तो मैं करूंगा। मैंने कहा कि हां ये अच्छा होगा। इसके बाद उन्होंने कहा कि मेरी एक कंडिशन है कि ना तो तुम मुझे मारोगे और ना ही शूट करोगे। मैंने कहा डायरेक्टर से बात करता हूं और फिर आपको बतता हूं।’



Source link

You may also like

Leave a Comment