1
सैकनिल्क के मुताबिक, ‘जेलर 2‘ ने रिलीज के चौथे दिन (रविवार) 55.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसमें सबसे बड़ा योगदान तमिल भाषा का रहा जिसमें इसने 39.95 करोड़ रुपये कमाए।
बाकी कमाई अन्य क्षेत्रीय भाषा से हुई है, जिसके बाद फिल्म ने घरेलू स्तर पर 199.90 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
विश्व स्तर पर रजनीकांत की फिल्म ने 424.25 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार कर लिया है और पिछली फिल्म ‘कुली’ (371 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।
