Home Box OfficeJailer 2: रविवार को दिखी रजनीकांत की दहाड़, ‘जेलर 2’ छीनेगी ‘जेलर’ की गद्दी? ‘हनुमान अंश’ का भी टूटेगा रिकॉर्ड

Jailer 2: रविवार को दिखी रजनीकांत की दहाड़, ‘जेलर 2’ छीनेगी ‘जेलर’ की गद्दी? ‘हनुमान अंश’ का भी टूटेगा रिकॉर्ड

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Jailer 2 Day 4 Worldwide Box Office Collection: सुपरस्टार रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म ‘जेलर’ की सीक्वल ‘जेलर 2’ ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. खासकर तमिल भाषा में ‘जेलर 2’ तहलका मचा रही है. बीते रविवार को फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई देखने को मिली. तीन साल पहले आई रजनीकांत की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ से ज्य़ादा का कलेक्शन दर्ज किया था. ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या सीक्वल फिल्म ‘जेलर 2’ रजनीकांत की पहली फिल्म जेलर का रिकॉर्ड तोड़ पाती है?

नई दिल्ली. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस तमिल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा रखा है. फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. साल 2023 में आई जेलर सुपरहिट रही थी और इसकी सीक्वल को लेकर काफी बज बना हुआ था. रिलीज के पहले दिन से रजनीकांत की फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है.

वीकेंड पर रजनीकांत की फिल्म ने बंपर कमाई की. ‘जेलर 2’ को थिएटर्स में यामी गौतम की ‘नई नवेली’ और राजकुमार राव की ‘प्रहार’ से जबरदस्त टक्कर मिली, लेकिन थलाइवा का जादू फिर भी कायम रहा. 15 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म के भारत में पहले दिन 16,599 शोज थे.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक जेलर 2 ने भारत में 59.70 करोड़ के कलेक्शन के साथ शुरुआत की. दूसरे दिन फिल्म ने 37.10 करोड़, तीसरे दिन 47.25 करोड़ रुपये की कमाई की. बीते रविवार को फिल्म के बिजनेस में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

रिलीज के चौथे दिन (रविवार, 18 अक्टूबर) को रजनीकांत की जेलर 2 ने शनिवार के मुताबिक 18.2 प्रतिशत कमाई की. चौथे दिन फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर 55.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इस दौरान फिल्म के कुल 15,473 शो आयोजित किए गए. इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है.

चौथे दिन भाषा के हिसाब से फिल्म के प्रदर्शन पर नजर डालें, तो तमिल वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की. इसने 8,173 शो के जरिए 39.95 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. वहीं, तेलुगु वर्जन ने 2,234 शो से 9.50 करोड़ रुपये कमाए.

हिंदी वर्जन की बात करें, तो फिल्म ने 4,902 शो के जरिए 5.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसके अलावा, कन्नड़ वर्जन ने 164 शो में 65 लाख रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया. इन सभी भाषाओं की कमाई को मिलाकर फिल्म का चौथे दिन का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 55.85 करोड़ रुपये रहा.

अब तक के कुल आंकड़ों के मुताबिक, ‘जेलर 2’ का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 234.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की नेट कमाई 199.90 करोड़ रुपये हो चुकी है. इस तरह रजनीकांत की फिल्म भारत में 200 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है.

अब अगर जेलर 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो रजनीकांत की फिल्म ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 190 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. इसके साथ जेलर 2 का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 400 करोड़ के पार पहुंच गया है. जेलर 2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 424.25 करोड़ की कमाई कर ली है.

जेलर 2 महज 4 दिन में हनुमान अंश का ढाई महीने का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच गई है. हनुमान अंश ने ढाई महीने में 449.62 करोड़ की कमाई की है. वहीं जेलर 2 ने 4 दिन में 424 करोड़ रुपये छाप डाले हैं.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

You may also like

Leave a Comment