Home Box OfficeBox Office: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने ‘हनुमान अंश’ को पछाड़ा, नीम करोली बाबा की फिल्म में 73वें दिन भारी उछाल – ajay devgn starrer drishyam 3 box office day 17 hanuman ansh and mirzapur the movie latest sunday collection

Box Office: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने ‘हनुमान अंश’ को पछाड़ा, नीम करोली बाबा की फिल्म में 73वें दिन भारी उछाल – ajay devgn starrer drishyam 3 box office day 17 hanuman ansh and mirzapur the movie latest sunday collection

by BollywoodNewsAndMovie


अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3’ इस साल की टॉप कमाऊ फिल्म के साथ-साथ एक्टर की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म भी बन चुकी है। वहीं 73वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने बड़ी छलांग लगाई और शनिवार सो दोगुनी कमाई कर ली है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने भी अपना दम दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

Drishyam 3 Box Office Day 17 Hanuman Ansh mirzapur The Movie
‘दृश्यम 3’, ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई
अजय देवगन, तब्बू, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3’ कोर्टरूम ड्रामा की पूरी कहानी पिछले दोनों भागों की घटनाओं से जुड़ी हुई है। विजय सालगांवकर यानी अजय देवगन एक बार फिर सामान्य जिंदगी जीने की कोशिश करता है, लेकिन 2 अक्टूबर की पुरानी घटना और उसका डार्क सीक्रेट उनके साथ साए की तरह चल रहा है। फिल्म ने 17 दिनों में ही दमदार कमाई कर ली है। वहीं 17वें दिन यानी तीसरे रविवार को भी कलेक्शन शानदार रहा। वहीं ‘हनुमान अंश’ की कमाई अब धीमी पड़ गई है।

‘दृश्यम 3‘ फिल्म की शुरुआत में दिखाया जाता है कि सैम के माता-पिता (मीरा और महेश देशमुख) पूरी तरह टूट चुके हैं। बेटे के गम में दुखी मीरा आत्महत्या करने वाली होती है और तभी महेश उसे रोक लेता है। इस कहानी में नया मोड़ तब आचा है जब नया इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर राजवीर सिंह तोमर से मिलकर केस को फिर से खोलने के लिए मना लेता है। हालांकि, विजय सलगांवकर एक बार फिर अपने परिवार को बचाने के लिए नया चक्रव्यूह रचता है।

‘दृश्यम 3’ ने 14 दिनों में देशभर में कितनी कमाई की

‘दृश्यम 3’ अजय देवगन के अब तक के करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है, जबकि अभी केवल 17 दिन ही गुजरे हैं। फिल्म की लाइफटाइम कमाई अभी और दूर तक आगे जानेवाली है। sacnilK की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने रविवार को यानी 17वें दिन ₹6.25Cr की कमाई की है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने भारत में ₹347.35Cr का नेट कलेक्शन कर डाला है।

‘दृश्यम 3’ की कमाई कितनी

वहीं फिल्म ने विदेशों में 17वें दिन करीब 2 करोड़ रुपये की कमाई की है। विदेशों में अब तक ये फिल्म करीब ₹122.00 Cr की कमाई कर ली है और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के नाम पर फिल्म ने ₹538.27 Cr के आंकड़े को छू लिया है।

‘हनुमान अंश’ ने कितनी की कमाई

इसी के साथ अगर यहां बात करें आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा की कहानी पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश‘ की तो 2 करोड़ रुपये की इस फिल्म ने 72वें दिन शनिवार को 26 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं 73वें दिन इस फिल्म ने 46 लाख रुपये कमाए, जो पहले दिन की तुलना में काफी अधिक है। इस फिल्म ने देश भर में ₹339.85 Cr की कमाई की है। वहीं ‘हनुमान अंश’ ने विदेशों में अब तक करीब ₹48.60 Cr का कलेक्शन कर लिया है। कुल मिलाकर फिल्म ने ₹449.67 Cr का ग्रॉस कलेक्शन कर डाला है और इसी के साथ वर्ल़्वाइड इतना अधिक कमाई करने वाली देश की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।

मिर्जापुर फ्रेंचाइजी पर बनी फिल्म

ओटीटी पर अपनी खास पहचान बनाने के बाद मिर्जापुर फ्रेंचाइजी फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने सिनेमाघरों में धमाल मचाया है। डायरेक्टर गुरमीत सिंह की इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी के अलावा अली फजल, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल जैसे कई बेहतरीन कलाकार हैं। ये फिल्म ओटीटी पर आई ‘मिर्जापुर’ से काफी अलग है। कहानी लोगों को काफी पसंद आई है और यही वजह है कि इसने बॉक्स ऑफिस पर भी धुनकर पैसे कमाए।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने कितनी की कमाई

‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 24वें दिन रविवार को ₹1.70Cr की कमाई की है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने अब तक ₹227.05Cr का कलेक्शन किया है। वहीं इस फिल्म ने विदेशों में अब तक ₹64.00 Cr का कलेक्शन कर डाला है और कुल मिलाकर फिल्म अब तक ₹334.22 Cr की कमाई कर चुकी है।

अर्चना सिंह

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।

विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।

अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।… और पढ़ें