अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3’ इस साल की टॉप कमाऊ फिल्म के साथ-साथ एक्टर की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म भी बन चुकी है। वहीं 73वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने बड़ी छलांग लगाई और शनिवार सो दोगुनी कमाई कर ली है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने भी अपना दम दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

‘दृश्यम 3‘ फिल्म की शुरुआत में दिखाया जाता है कि सैम के माता-पिता (मीरा और महेश देशमुख) पूरी तरह टूट चुके हैं। बेटे के गम में दुखी मीरा आत्महत्या करने वाली होती है और तभी महेश उसे रोक लेता है। इस कहानी में नया मोड़ तब आचा है जब नया इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर राजवीर सिंह तोमर से मिलकर केस को फिर से खोलने के लिए मना लेता है। हालांकि, विजय सलगांवकर एक बार फिर अपने परिवार को बचाने के लिए नया चक्रव्यूह रचता है।
‘दृश्यम 3’ ने 14 दिनों में देशभर में कितनी कमाई की
‘दृश्यम 3’ अजय देवगन के अब तक के करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है, जबकि अभी केवल 17 दिन ही गुजरे हैं। फिल्म की लाइफटाइम कमाई अभी और दूर तक आगे जानेवाली है। 17 दिनों में फिल्म ने पिछले 73 दिनों से सिनेमाघरों में चल रही फिल्म ‘हनुमान अंश’ के भारत के और वर्ल्डवाइड कलेक्शन को मात दे दी है। sacnilK की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने रविवार को यानी 17वें दिन ₹6.25Cr की कमाई की है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने भारत में ₹347.35Cr का नेट कलेक्शन कर डाला है।
‘दृश्यम 3’ की कमाई कितनी
वहीं फिल्म ने विदेशों में 17वें दिन करीब 2 करोड़ रुपये की कमाई की है। विदेशों में अब तक ये फिल्म करीब ₹122.00 Cr की कमाई कर ली है और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के नाम पर फिल्म ने ₹538.27 Cr के आंकड़े को छू लिया है।
‘हनुमान अंश’ ने कितनी की कमाई
इसी के साथ अगर यहां बात करें आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा की कहानी पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश‘ की तो 2 करोड़ रुपये की इस फिल्म ने 72वें दिन शनिवार को 26 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं 73वें दिन इस फिल्म ने 46 लाख रुपये कमाए, जो पहले दिन की तुलना में काफी अधिक है। इस फिल्म ने देश भर में ₹339.85 Cr की कमाई की है। वहीं ‘हनुमान अंश’ ने विदेशों में अब तक करीब ₹48.60 Cr का कलेक्शन कर लिया है। कुल मिलाकर फिल्म ने ₹449.67 Cr का ग्रॉस कलेक्शन कर डाला है और इसी के साथ वर्ल़्वाइड इतना अधिक कमाई करने वाली देश की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।
मिर्जापुर फ्रेंचाइजी पर बनी फिल्म
ओटीटी पर अपनी खास पहचान बनाने के बाद मिर्जापुर फ्रेंचाइजी फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने सिनेमाघरों में धमाल मचाया है। डायरेक्टर गुरमीत सिंह की इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी के अलावा अली फजल, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल जैसे कई बेहतरीन कलाकार हैं। ये फिल्म ओटीटी पर आई ‘मिर्जापुर’ से काफी अलग है। कहानी लोगों को काफी पसंद आई है और यही वजह है कि इसने बॉक्स ऑफिस पर भी धुनकर पैसे कमाए।
‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने कितनी की कमाई
‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 24वें दिन रविवार को ₹1.70Cr की कमाई की है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने अब तक ₹227.05Cr का कलेक्शन किया है। वहीं इस फिल्म ने विदेशों में अब तक ₹64.00 Cr का कलेक्शन कर डाला है और कुल मिलाकर फिल्म अब तक ₹334.22 Cr की कमाई कर चुकी है।

