बॉक्स ऑफिस पर चार फिल्में चल रही हैं। इनमें से कुछ ऑडियंस को इम्प्रेस करने में कामयाब हुई है और कुछ स्ट्रगल कर रही हैं। जानिए इन फिल्मों का सोमवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहा।
बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते रिलीज हुई चार जबरदस्त फिल्में छाई हुई हैं। एक्शन से लेकर क्राइम, थ्रिलर और ड्रामा फिल्में ऑडियंस को देखने के लिए मिल रही है। 15 अक्टूबर को रजनीकांत की फिल्म जेलर ने धमाका किया था और 16 अक्टूबर को राजकुमार राव की ‘प्रहार’, विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘राणाबाली’ और यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ ने दस्तक दी थी। इनमें से कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही हैं, वहीं कुछ ऑडियंस को थिएटर तक लाने में स्ट्रगल कर रही हैं। ये रहा इन फिल्मों का सोमवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन-
रजनीकांत की जेलर 2
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2, 15 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 59 करोड़ रुपये कमाकर जबरदस्त धमाका किया था। रजनीकांत को दूसरी बार उस रोल में देखकर ऑडियंस खुश हुई है। खास बात ये है कि वीकेंड के साथ वीकडेज में भी शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने आज सोमवार को रात 9 बजे तक 36.86 करोड़ रुपये कमाए हैं। सिर्फ 5 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 236 करोड़ रुपये पार पहुंच गया है।
नहीं चल रही विजय रश्मिका की राणाबाली
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म राणाबाली बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल करती नहीं दिख रही है। इस फिल्म को लेकर खूब चर्चाएं थीं। लेकिन रिलीज के बाद कलेक्शन खास नजर नहीं आ रहा है। 16 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी। वहीं आज रात 9 बजे तक फिल्म 4.21 करोड़ ही कमा पाई है। 4 दिनों में ये फिल्म 28 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म को 130 करोड़ के बजट के अंदर बनाया गया है।
यामी की नई नवेली
यामी गौतम ने अपनी पिछली फिल्मों से ऑडियंस को एंटरटेन किया है। अब वो फिल्म ‘नई नवेली’ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। ये एक हॉरर ड्रामा कॉमेडी फिल्म है लेकिन छाप छोड़ने में सफल नहीं हुई है। पहले दिन 3.25 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग करने के बाद आज सोमवार को रात 9 बजे तक इस फिल्म ने सिर्फ 1.84 रुपये का कलेक्शन किया है। 4 दिनों में फिल्म की कमाई 13 करोड़ रुपये से ज्यादा रही है।
प्रहार
मुंबई के ताज होटल पर हुए 26/11 आतंकी हमले पर एक फिल्म बनी है जिसका नाम है ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ उज्जवल निकम’। ये फिल्म सरकारी वकील उज्जवल निकम की बायोपिक है जिसमें उनके नजरिए को दिखाया गया है। फिल्म में उज्जवल निकम ने कैसे आतंकी अजमल कसाब को फांसी तक पहुंचाया था ये कहानी दिखाई गई है। 2.35 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने आज चौथे दिन रात 9 बजे तक 1.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कुल कमाई 10 करोड़ से कुछ ज्यादा की हुई है।
