Home Box OfficeHanuman Ansh ने बॉक्स ऑफिस पर खेला आखिरी दांव, नीम करोली बाबा की कृपा से की रिकॉर्डतोड़ कमाई

Hanuman Ansh ने बॉक्स ऑफिस पर खेला आखिरी दांव, नीम करोली बाबा की कृपा से की रिकॉर्डतोड़ कमाई

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित डिवोशनल फिल्म हनुमान अंश 2026 की सबसे प्रॉफिटेबल फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी मूवी ने पहले दिन 10 लाख रुपये से खाता खोला था।

तीसरे हफ्ते से फिल्म ने कमाई की जबरदस्त रफ्तार पकड़ी और अब इसने 70 दिनों से ज्यादा थिएटर्स में बिता लिये हैं। बीता रविवार फिल्म का 73वां दिन था।

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने 73वें दिन 0.46 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह कमाई 423 शोज और 29.1% ऑक्यूपेंसी के साथ हुई है। इस कमाई के साथ फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 339.85 करोड़ रुपये हुआ और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 401.07 करोड़ रुपये हुआ।

दुनियाभर में किया रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन

हनुमान अंश ने घरेलू के साथ-साथ दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर अब तक लगभग 450 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। जो कि अपने आप में एक बड़ा आंकड़ा है खासकर फिल्म के बजट को देखते हुए।

ansh

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 73- 0.46 करोड़ रुपये

नेट इंडिया कलेक्शन- 339.85 करोड़ रुपये

ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 401.7 करोड़ रुपये

वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 449.67 (450 करोड़ रुपये लगभग)

ansh (3)

हनुमान अंश के बारे में

‘हनुमान अंश’ एक बायोग्राफिकल फिल्म है, इसे विशाल चतुर्वेदी ने लिखा, निर्देशित और निर्मित किया है, और यह उनके बैनर ‘स्वयंभू मीडिया नेटवर्क’ के तहत बनी है। फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित उनकी किताब ‘डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ’ (Divine Detour: That Changed My Life) से प्रेरित है।



Source link

You may also like

Leave a Comment