Home Box OfficeJailer 2 Vs Ranabaali Box Office Collection On Dussehra Know Total Earning Rajinikanth And Vijay Film – Entertainment News: Amar Ujala

Jailer 2 Vs Ranabaali Box Office Collection On Dussehra Know Total Earning Rajinikanth And Vijay Film – Entertainment News: Amar Ujala

by BollywoodNewsAndMovie




बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ धमाल मचा रही है। फिल्म के कलेक्शन को देखकर लगता है कि आज इसे दशहरा की छुट्टी का फायदा मिल रहा है। वहीं विजय देवरकोंडा और रश्मिका की फिल्म ‘रणबाली’ भी ठीक-ठाक कमाई कर रही है। जानिए आज मंगलवार को दोनों फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।





jailer 2 vs ranabaali box office collection on Dussehra know total earning rajinikanth and Vijay film

रजनीकांत जेलर 2
– फोटो : सोशल मीडिया


‘जेलर 2’ को मिला दशहरा का फायदा

  • रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर सबसे आगे बनी हुई है। 
  • फिल्म ने सोमवार को रिलीज के पांचवें दिन भारत में 42.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। 
  • आज दशहरा के दिन इसने खबर लिखे जाने तक 45.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
  • इस तरह से फिल्म का टोटल कलेक्शन 287.80 करोड़ रुपये हो गया है।
  • यह फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई ‘जेलर’ का सीक्वल है।

जय हिंद: रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का नया गाना, जोशीले अंदाज में दिखे सलमान खान; हिमेश के म्यूजिक ने डाली जान


jailer 2 vs ranabaali box office collection on Dussehra know total earning rajinikanth and Vijay film

जेलर 2
– फोटो : सोशल मीडिया


क्या है ‘जेलर 2’ की कहानी?

फिल्म के केंद्र में एक बार फिर मुथुवेल पांडियन है, जो पहले भाग में वर्मन (विनायकन) की मौत के बाद की घटनाओं से जूझ रहा है। वर्मन की हत्या के पीछे की सच्चाई और उससे जुड़े लोगों की तलाश कहानी को आगे बढ़ाती है। एक पुलिस अधिकारी बेटे को खोने का मानसिक आघात अब भी मुथुवेल और उसके परिवार को परेशान करता है। इस बार उसका सामना ऐसे गिरोह से होता है, जिसका नेटवर्क वर्मन से भी बड़ा है। कहानी में नए किरदारों की एंट्री के साथ संघर्ष का दायरा बढ़ता जाता है।


jailer 2 vs ranabaali box office collection on Dussehra know total earning rajinikanth and Vijay film

रणबाली
– फोटो : सोशल मीडिया


‘रणबाली’ की कितनी हुई कमाई?

  • विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की अदाकारी वाली फिल्म ‘रणबाली’ भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। 
  • इस फिल्म को भी आज दशहरा की छुट्टी का फायदा मिलता दिख रहा है।
  • सोमवार को इस फिल्म ने  5.40 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • आज पांचवें दिन खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। 
  • इस फिल्म का कुल कलेक्शन 36.20 करोड़ रुपये हो गया है।


jailer 2 vs ranabaali box office collection on Dussehra know total earning rajinikanth and Vijay film

रणबाली
– फोटो : यूट्यूब


क्या है ‘रणबाली’ की कहानी?

इस फिल्म की कहानी 1876 से 1878 के बीच मद्रास में पड़े भीषण अकाल की पृष्ठभूमि पर आधारित है। उस दौर में ब्रिटिश शासन की नीतियों और अनाज के निर्यात ने आम लोगों की मुश्किलों को और बढ़ाया था। भूख, शोषण और अंग्रेजों के अत्याचार से जूझते लोगों के बीच रणबाली (विजय देवरकोंडा) नाम का एक योद्धा उभरता है, जो अपनी जमीन और अपने लोगों की रक्षा के लिए सत्ता से टकराने का फैसला करता है। वहीं, ब्रिटिश अधिकारी सर थियोडोर हेक्टर (अर्नोल्ड वोस्लू) रणबाली के इस संघर्ष का प्रमुख विरोधी है। वह क्रूर है और जिद्दी भी। कहानी में रणबाली की निजी जिंदगी और भावनात्मक पक्ष भी जोड़ा गया है, जहां सबसे अहम किरदार जयम्मा (रश्मिका मंदाना) का है।




Source link

You may also like

Leave a Comment