Home Box OfficeJailer 2 Vs Ranabaali Box Office Collection Know Prahaar Nayyi Navelli And Drishyam 3 Earning – Entertainment News: Amar Ujala

Jailer 2 Vs Ranabaali Box Office Collection Know Prahaar Nayyi Navelli And Drishyam 3 Earning – Entertainment News: Amar Ujala

by BollywoodNewsAndMovie




सिनेमाघरों में इन दिनों साउथ की फिल्में, बॉलीवुड पर भारी पड़ रही हैं। बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ और ‘रणबाली’ अच्छी कमाई कर रही हैं। इन फिल्मों के मुकाबले बॉलीवुड की फिल्में  ‘नई नवेली’, ‘प्रहार’ और ‘दृश्यम 3’ कम कमाई कर रही हैं। बुधवार को रजनीकांत की फिल्म का जलवा रहा है।





Jailer 2 vs Ranabaali box office collection know Prahaar Nayyi Navelli and Drishyam 3 Earning

जेलर 2
– फोटो : सोशल मीडिया


‘जेलर 2’ का दबदबा कायम

  • रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है।
  • रिलीज के बाद से ही यह फिल्म शानदार कमाई कर रही है। 
  • ‘जेलर 2’ ने बुधवार को 28.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 
  • फिल्म को रिलीज हुए महज 7 दिन हुए हैं, मगर इसने भारत में टोटल 317.20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 
  • वहीं वर्ल्डवाइड इसने 582.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 

रणबीर कपूर: ‘बर्बाद करे अल्फाज मेरे’, रणबीर कपूर ने मांगी माफी; दशहरा पर बयान देकर निशाने पर आए थे अभिनेता


Jailer 2 vs Ranabaali box office collection know Prahaar Nayyi Navelli and Drishyam 3 Earning

रणबाली
– फोटो : यूट्यूब


‘रणबाली’ भी दिखा रही दम

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की साउथ की फिल्म ‘रणबाली’ भी रिलीज के बाद अच्छी कमाई कर रही है। मंगलवार को इसने 7.10 करोड़ रुपये कमाए थे। बुधवार को इसने 5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने 6 दिनों में कुल 42.05 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस फिल्म का मुकाबला ‘जेलर 2’ से है। हालांकि उसके मुकाबले यह बहुत पीछे है। 


Jailer 2 vs Ranabaali box office collection know Prahaar Nayyi Navelli and Drishyam 3 Earning

नई नवेली ट्रेलर
– फोटो : इंस्टाग्राम @amazonmgmstudiosin


कितनी हुई ‘नई नवेली’ की कमाई?

  • अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली’ 16 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
  • मगर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई है।
  • बुधवार को इसने 2 करोड़ रुपये की कमाई की।
  • इस फिल्म का अब तक कुल कलेक्शन 20.65 करोड़ रुपये हो गया है।


Jailer 2 vs Ranabaali box office collection know Prahaar Nayyi Navelli and Drishyam 3 Earning

प्रहार फिल्म रिव्यू
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब


‘प्रहार’ ने किया निराश

राजकुमार राव, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत की फिल्म ‘प्रहार’ दर्शकों को खास प्रभावित नहीं कर पा रही है। फिल्म हाल ही में रिलीज होने के बावजूद खास शुरुआत नहीं कर पाई है। बुधवार को इसने 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का टोटल कलेक्शन 15.95 करोड़ रुपये हो गया है।




Source link

You may also like

Leave a Comment