Home Box Officeबॉक्स ऑफिस धमाका: 300 करोड़ क्लब में ‘जेलर 2’ की एंट्री, रजनीकांत की फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड

बॉक्स ऑफिस धमाका: 300 करोड़ क्लब में ‘जेलर 2’ की एंट्री, रजनीकांत की फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड

by BollywoodNewsAndMovie


‘जेलर 2’ ने सिर्फ 7 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर ली है. फिल्म 300 करोड़ क्लब में भी शामिल हो गई है. इसी के साथ फिल्म 2026 की 300 करोड़ की कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो गई है. आइए नजर डालते हैं रजनीकांत की फिल्म के बॉक्स कलेक्शन पर.

‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ने 9 बजे तक 21.50 करोड़ कमा लिए हैं. फिल्म को 12470 शोज मिले और 32.3 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने टोटल 310.55 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 204 करोड़ कमा लिए हैं और दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन 542.45 करोड़ हो गया है. 

300 करोड़ कमाने वाली 2026 की टॉप 5 फिल्में

कोईमोई के मुताबिक, 2026 में 300 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली फिल्मों में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ नंबर 1 पर है. फिल्म ने 1108.09 करोड़ कमाए. फिल्म को आदित्य धर ने बताया था. वहीं रणवीर सिंह लीड रोल में थे. दूसरे नंबर पर अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ है. फिल्म में 351.82 करोड़ कमाए. फिल्म थिएटर में लगी है. तीसरे नंबर पर ‘बॉर्डर 2’ है. फिल्म ने 341.70 करोड़ कमाए. चौथे नंबर पर ‘हनुमान अंश’ है. फिल्म ने 324.08 करोड़ का बिजनेस किया. पांचवें नंबर पर ‘जेलर 2’ आ गई है.

ये भी पढ़ें- रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? ‘कॉफी विद करण 9’ में खोला राज

बता दें कि ‘जेलर 2’ ने 59.70 करोड़ की ओपनिंग की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 37.10 करोड़ कमाए. तीसरे दिन फिल्म ने 47.25 करोड़ कमाए. चौथे दिन फिल्म ने 55.85 करोड़ का कलेक्शन किया. पांचवें दिन फिल्म ने 42.35 करोड़ का बिजनेस किया. छठे दिन फिल्म ने 46.80 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है.

फिल्म के डायरेक्टर नेलसन दिलीपकुमार हैं. फिल्म को कालानिधि मारन ने प्रोड्यूस किया है. वहीं अनिरुद्ध रविचंदर ने फिल्म का म्यूजिक दिया है. फिल्म में रजनीकांत लीड रोल में हैं. उनके अलावा फिल्म में विद्या बालन, मिरना मेनन, मोहनलाल, शिवा राजकुमार, योगी बाबू, विनायकन और ऋतिक रोशन जैसे स्टार्स दिखे. इस फिल्म का पहला पार्ट 2023 में रिलीज हुआ था. 



Source link

You may also like

Leave a Comment