Home Morning News (खास खबरें)Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 22 अक्टूबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 22 october 2026 morning top news headlines ntc

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 22 अक्टूबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 22 october 2026 morning top news headlines ntc

by BollywoodNewsAndMovie


दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है, इसी बीच मौसम विभाग ने आज 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन मार्केट ओपन होने के साथ ही सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स बिखर गए. इन खबरों के अलावा, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सौरव दास, अजिंक्य शिंदे और आशुतोष रांका को समन भेजा है. पढ़ें गुरुवार सुबह की बड़ी खबरें

दिल्ली-NCR में ठंड के साथ स्मॉग की एंट्री, लो प्रेशर-वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से इन राज्यों में बदलेगा मौसम 

दिल्ली-NCR में बुधवार को वायु गुणवत्ता इस सीजन में पहली बार खराब श्रेणी में पहुंच गई है. दिल्ली की हवा 23 अक्टूबर तक खराब श्रेणी में रह सकती है. वहीं, बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया और दूसरे वेदर सिस्टम के कारण देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने 22 अक्टूबर को 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. 

Daler Mehndi Controversy: ‘दलेर मेहंदी को सपोर्ट करें पीएम मोदी’, FWICE ने उठाई आवाज, मंत्री ने सरेआम की थी बेइज्जती

दलेर मेहंदी पर शराब के नशे में परफॉर्म करने के आरोप के बीच FWICE उनके बचाव में उतर आई है. फेडरेशन ने PM नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर सिंगर के साथ संवेदनशीलता और सम्मान से पेश आने की अपील की है. FWICE ने कहा कि किसी कलाकार की स्थिति पर बिना पूरी जानकारी के निष्कर्ष निकालना उचित नहीं है.

अमेरिका- यूरोप… में हड़कंप, PHP में खामी और कई देशों ने बंद की वेबसाइट, तुरंत कर लें ये काम 

अमेरिका, यूरोप और दुनिया के कई देशों में एक बग के चलते कई सरकारों ने अपनी वेबसाइट्स को बंद करने का फैसला लिया है. साथ ही इस बग के चलते अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी ने एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है. अमेरिका के NSA ने PHP का इस्तेमाल करने वाली कंपनियों और ऑर्गनाइजेशन से तुरंत नया अपडेट इंस्टॉल करने की सलाह दी है. 

Stock Market Crash: जिसका डर था वही हुआ… खुलते ही शेयर बाजार क्रैश, ताश के पत्तों की तरह बिखरे ये स्टॉक 

शेयर बाजार में एक बार फिर क्रैश देखने को मिला है.  सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को मार्केट ओपन होने के साथ ही 30 शेयरों वाला BSE Sensex खुलते ही 700 अंकों का गोता लगा गया, तो वहीं NSE Nifty 200 अंक से ज्यादा फिसल गया. बीता कारोबारी दिन बुधवार शेयर मार्केट निवेशकों के लिए बेहद खराब और हैरान करने वाला साबित हुआ था. 

सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें जारी, क्राइम ब्रांच ने भेजा समन, आज ही होना होगा पेश 

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सौरव दास, अजिंक्य शिंदे और आशुतोष रांका को समन भेजा है. इन्हें अपना बयान दर्ज कराने के लिए आज दोपहर 12 बजे राजौरी गार्डन स्थित क्राइम ब्रांच के कार्यालय में पेश होने को कहा गया है. इससे पहले, बुधवार को विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट की अदालत ने रांका और सौरव को तिहाड़ जेल से रिहा करने का आदेश दिया था.

7017 गेंदों में 200 विकेट… कगिसो रबाडा ने रच दिया इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड भी छूटा पीछे 

साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. वह घरेलू मैदानों पर 200 टेस्ट विकेट लेने वाले साउथ अफ्रीका के चौथे गेंदबाज बन गए हैं. खास बात यह है कि उन्होंने महज 7017 गेंदों में 200 विकेट पूरे कर लिए, जो इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए किसी भी गेंदबाज द्वारा ली गई सबसे कम गेंदें हैं.

सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट 

सऊदी अरब के पूर्वी हिस्से में बुधवार देर रात किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक सऊदी नागरिक की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए. सऊदी सिविल एविएशन अथॉरिटी ने गुरुवार सुबह बताया कि हमले में एयरपोर्ट को कुछ नुकसान भी हुआ है. किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट फारस की खाड़ी के पास दम्माम में स्थित है और बहरीन तथा कतर के करीब है.

फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की, ट्रंप के बयान पर भड़के मैक्रों 

फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों, झड़पों और स्थानीय स्तर पर लगाए गए कर्फ्यू के बीच भारतीय दूतावास ने फ्रांस में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है. दूतावास ने भारतीयों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की है. दूतावास ने भारतीय नागरिकों से उन जगहों पर बड़े जमावड़े और भीड़भाड़ से बचने को कहा है, जहां प्रदर्शन हो रहे हैं. 

गुजरात के सरकारी स्कूलों में नया नियम लागू, बिना इजाजत नहीं होगी बाहरी लोगों की एंट्री 

गुजरात के शिक्षा विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के नियमों का हवाला देते हुए सरकारी स्कूलों में प्रवेश को लेकर पूरी गाइडलाइन्स जारी की हैं. इसके तहत किसी भी बाहरी व्यक्ति को स्कूल परिसर में प्रवेश के लिए प्रधानाचार्य/संस्था प्रमुख की पूर्व लिखित अनुमति लेनी होगी और स्कूल में प्रवेश से पहले विजिटर रजिस्टर में अपना विवरण दर्ज करना होगा. 

दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए मेट्रो का बड़ा कदम, 22 अक्टूबर से चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रिप 

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए DMRC ने ट्रेन सेवाओं को बढ़ाने और निर्माण स्थलों पर प्रदूषण नियंत्रण के उपाय तेज करने का फैसला किया है. दिल्ली में GRAP-I लागू होने के मद्देनजर मेट्रो की अतिरिक्त ट्रिप शुरू की जा रही हैं. DMRC के मुताबिक, 22 अक्टूबर 2026 से सोमवार से शुक्रवार तक मेट्रो नेटवर्क पर रोजाना 20 अतिरिक्त ट्रिप चलाई जाएंगी.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment