Home Morning News (खास खबरें)Chandauli News: मॉर्निंग वॉक से लौटे दरोगा की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस विभाग में शोक, Chandauli Hindi News

Chandauli News: मॉर्निंग वॉक से लौटे दरोगा की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस विभाग में शोक, Chandauli Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Follow us on Google News
share

Chandauli News: इलिया थाने में तैनात 50 वर्षीय उप निरीक्षक विजय कुमार राय का गुरुवार सुबह संदिग्ध हार्ट अटैक से निधन हो गया। मॉर्निंग वॉक के बाद थाने पहुंचते ही उनके सीने में तेज दर्द उठा और वे बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिसकर्मी उन्हें शहाबगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राय 1994 बैच के अधिकारी थे और उनके निधन से पुलिस महकमे में शोक है।

Chandauli News: मॉर्निंग वॉक से लौटे दरोगा की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस विभाग में शोक

Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया थाने में तैनात उप निरीक्षक 50 वर्षीय विजय कुमार राय का गुरुवार की सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।विजय कुमार राय मूल रूप से मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के काछीकला गांव के निवासी थे। वह स्वर्गीय विद्यासागर राय के पुत्र थे। वर्ष 1994 बैच में उनका चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर हुआ था। अपने 30 साल के सेवाकाल में उन्होंने कई थानों में ईमानदारी और निष्ठा से सेवाएं दीं। वर्तमान में उनकी तैनाती इलिया थाने में चल रही थी।

एसआई विजय कुमार राय रोज की तरह गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। टहलकर वापस लौटने के बाद वह सीधे इलिया थाने पहुंचे। थाने में पहुंचते ही अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। यह देख थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। साथी पुलिसकर्मी आनन-फानन में उन्हें निजी वाहन से शहाबगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही उच्चाधिकारियों सहित थाने के सभी कर्मचारी स्तब्ध रह गए। वहीं परिवार को सूचना दी गई तो घर में कोहराम मच गया। परिजन गांव से चंदौली के लिए रवाना हो गए हैं।





Source link

You may also like

Leave a Comment