Home Box Officeदो भाई-दोनों तबाही! एक ही महीने में आ रहे शाहरुख और सलमान खान, सबपर पड़ेंगे भारी? पुराने रिकॉर्ड्स होंगे चकनाचूर

दो भाई-दोनों तबाही! एक ही महीने में आ रहे शाहरुख और सलमान खान, सबपर पड़ेंगे भारी? पुराने रिकॉर्ड्स होंगे चकनाचूर

by BollywoodNewsAndMovie


दो भाई-दोनों तबाही! एक ही महीने में आ रहे शाहरुख और सलमान खान, सबपर पड़ेंगे भारी? पुराने रिकॉर्ड्स होंगे चकनाचूर

शाहरुख खान और सलमान खान

भारतीय सिनेमा और बॉक्स ऑफिस के इतिहास में कई बड़े क्लैश हुए हैं. कुछ दिनों और कुछ हफ्ते के अंदर कई बार सितारों की फिल्में रिलीज़ होती रही हैं, लेकिन जब-जब बॉलीवुड के ‘करण-अर्जुन’ यानी शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्में एक साथ या आस-पास रिलीज होती हैं, तो बॉक्स ऑफिस पर सुनामी आ जाती है. अब ट्रेड एनालिस्ट्स और फैंस के लिए साल 2026 का दिसंबर महीना सबसे बड़ा साबित हो सकता है. चर्चा जोरों पर है कि दिसंबर 2026 में बॉक्स ऑफिस के सारे पुराने रिकॉर्ड्स पूरी तरह से चकनाचूर होने वाले हैं, क्योंकि शाहरुख खान की मच-अवेटेड एक्शन फिल्म ‘किंग’ और सलमान खान की देशभक्ति से लबरेज फिल्म ‘मातृभूमि’ करीब 20 दिनों के अंदर ही रिलीज़ हो सकती हैं.

सुपरस्टार शाहरुख खान की सिद्धार्थ आनंद निर्देशित एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘किंग’ को मेकर्स ने क्रिसमस 2026 यानी 24 दिसंबर 2026 की रिलीज डेट के लिए लॉक कर दिया है. वहीं दूसरी ओर, अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी सलमान खान की वॉर-ड्रामा फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर भी खबरें हैं कि ये 4 दिसंबर को रिलीज़ हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो निश्चित तौर पर साल 2026 का दिसंबर महीना बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाला है.

2004 और 2006 में हुई थी टक्कर

साल 2004 और 2006 में शाहरुख और सलमान खान का जादू थिएटर्स पर एक साथ चला था. बॉलीवुड के इस बहुचर्चित री-मैच ने फैंस को साल 2004 और 2006 के उस दौर की याद दिला दी है, जब दोनों ही स्टार्स ने सिनेमाघरों में तहलका मचाया था.

20 अक्टूबर 2006 (डॉन बनाम जान-ए-मन): दीवाली के मौके पर शाहरुख खान की स्टाइलिश क्राइम-थ्रिलर ‘डॉन’ और सलमान खान की रोमांटिक-कॉमेडी ‘जान-ए-मन’ एक ही दिन सिनेमाघरों में आई थीं. उस ऐतिहासिक क्लैश को आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी और बहुचर्चित भिड़ंत माना जाता है.

नवंबर-दिसंबर 2004 (वीर-ज़ारा, दिल ने जिसे अपना कहा और स्वदेस): साल 2004 के आखिर में भी इन दोनों सुपरस्टार्स की फिल्मों का दबदबा रहा था. नवंबर 2004 में सलमान खान की फिल्म ‘दिल ने जिसे अपना कहा’ और शाहरुख खान की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर ‘वीर-ज़ारा’ आमने-सामने आई थीं. ठीक इसके एक महीने बाद दिसंबर 2004 में शाहरुख खान की कल्ट-क्लासिक फिल्म ‘स्वदेस’ रिलीज हुई थी, जिसने दर्शकों के दिलों को गहराई से छू लिया था.

‘किंग’ और ‘मातृभूमि’ से है उम्मीदें

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें वो पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. इस एक्शन थ्रिलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दूसरी तरफ, सलमान खान की ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ गलवान घाटी की सच्ची घटना पर आधारित एक देशभक्ति फिल्म है. दोनों फिल्मों का जॉनरा और स्टार पावर इतनी जबरदस्त है कि दिसंबर 2026 केवल भारत ही नहीं, बल्कि ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी नया इतिहास लिखने के लिए तैयार है.

सोनाली नाईक

सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया.

उन्होंने वहां ‘फैशनेरिया’ नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं.

सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है.

नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज ‘पानी’, ‘मेड इन चाइना’ की रीडिंग ‘आल इंडिया रेडियो’ पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More





Source link

You may also like

Leave a Comment