Home Box Office‘जेलर 2’ के मुरीद हुए अल्लू अर्जुन, रजनीकांत की तारीफ में बोले- ‘उनका स्वैग और स्टारडम ही फिल्म की असली जान’

‘जेलर 2’ के मुरीद हुए अल्लू अर्जुन, रजनीकांत की तारीफ में बोले- ‘उनका स्वैग और स्टारडम ही फिल्म की असली जान’

by BollywoodNewsAndMovie


नई दिल्ली. सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ को दर्शकों के साथ-साथ फिल्मी सितारों से भी खूब प्यार मिल रहा है. अब साउथ के मशहूर एक्टर अल्लू अर्जुन भी इस फिल्म के फैन हो गए हैं. उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि यह रजनीकांत के स्टारडम, स्वैग और दमदार अंदाज का शानदार नमूना है. अल्लू अर्जुन के मुताबिक, फिल्म शुरू से आखिर तक दर्शकों का उत्साह बनाए रखती है.

पोस्ट शेयर जाहिर की खुशी

अल्लू अर्जुन ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म को लेकर अपनी राय साझा की. उन्होंने लिखा कि ‘जेलर 2’ एक जबरदस्त कमर्शियल एंटरटेनर है, जो दर्शकों में जोश भर देती है. उन्होंने रजनीकांत के अंदाज की तारीफ करते हुए फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर, निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार, कलाकारों, तकनीकी टीम और निर्माता सन पिक्चर्स को भी बधाई दी.

500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है फिल्म

अल्लू अर्जुन ने अपने पोस्ट में खास अंदाज में लिखा कि बिना अपनी शर्ट पर एक भी सिलवट आने दिए 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करना सिर्फ रजनीकांत के बस की बात है. उनका यह बयान फिल्म में रजनीकांत के स्टाइल और स्क्रीन पर उनकी जबरदस्त मौजूदगी को दिखाता है. ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म की कमाई 500 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है. यही वजह है कि कई बड़े सितारे इसकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं. अल्लू अर्जुन से पहले बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख, कमल हासन और धनुष समेत कई कलाकार फिल्म की तारीफ कर चुके हैं.रितेश देशमुख ने फिल्म देखने के दौरान ही सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन साझा किया था. इंटरवल के समय उन्होंने रजनीकांत के स्टारडम की तारीफ की और दर्शकों से फिल्म देखने की अपील की. फिल्म खत्म होने के बाद उन्होंने एक और पोस्ट किया. इसमें उन्होंने बताया कि रजनीकांत की एंट्री पर वह थिएटर में जमकर तालियां बजाते, सीटियां मारते और चियर करते रहे. उनके मुताबिक, फिल्म देखना किसी बड़े जश्न से कम नहीं था.

पोस्ट शेयर कर जाहिर की खुशी
(फोटो साभार. x@AlluArjun)

कमल हासन ने भी दी बधाई

दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने भी अपने दोस्त रजनीकांत और ‘जेलर 2’ की पूरी टीम को फिल्म की सफलता के लिए बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि रजनीकांत की फिल्म दुनियाभर में हिट हो गई है. इसके साथ ही उन्होंने निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार, म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सन पिक्चर्स की टीम को भी शुभकामनाएं दीं. वहीं, अभिनेता धनुष ने फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद इसे जरूर देखने लायक बताया. उन्होंने कहा कि ‘जेलर 2’ रजनीकांत के फैंस के लिए किसी शानदार तोहफे से कम नहीं है.

विज्ञापन

फिल्म के निर्देशक और कलाकारों की भी हो रही तारीफ

फिल्ममेकर लिंगुसामी ने भी ‘जेलर 2’ की तारीफ की. उनका मानना है कि रजनीकांत के लंबे करियर में ‘बाशा’ के बाद यह फिल्म उनके स्टारडम और स्क्रीन पर उनके प्रभाव को बेहतरीन तरीके से दिखाती है. खास तौर पर फिल्म का पहला हाफ उन्हें काफी पसंद आया, जबकि दूसरा हाफ उनके लिए बोनस जैसा रहा.निर्देशक वेंकट प्रभु ने भी फिल्म को शानदार बताया. वहीं, फिल्ममेकर कार्तिक सुब्बाराज ने रजनीकांत की स्क्रीन प्रेजेंस और फिल्म के एक्शन की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी नजरें पर्दे से हटाना मुश्किल था. उन्होंने अनिरुद्ध के म्यूजिक और फिल्म में नजर आए कलाकारों की भी सराहना की.



Source link

You may also like

Leave a Comment