Home Morning News (खास खबरें)Morning News Brief: PM मोदी को नेतन्याहू ने स्वतंत्रता दिवस पर आने का दिया न्योता; ट्रम्प की नाराजगी से घबराए जेलेंस्की

Morning News Brief: PM मोदी को नेतन्याहू ने स्वतंत्रता दिवस पर आने का दिया न्योता; ट्रम्प की नाराजगी से घबराए जेलेंस्की

by BollywoodNewsAndMovie


Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (21 अक्टूबर 2026) की खबरों में PM मोदी को नेतन्याहू ने स्वतंत्रता दिवस पर आने का दिया न्योता; ट्रम्प की नाराजगी से घबराए जेलेंस्की; जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकी पोस्टर मॉड्यूल का भंडाफोड़; अमित शाह का राहुल गांधी को सीधा मैसेज, कहा- 30 साल तक आपका नंबर नहीं प्रमुख रहा.

1. PM मोदी को नेतन्याहू ने स्वतंत्रता दिवस पर आने का दिया न्योता

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। इस दौरान नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के साथ मशाल प्रज्वलित करने के समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया.

पढ़े पूरी खबर……

2. ट्रम्प की नाराजगी से घबराए जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच तनाव एक बार फिर चर्चा में है. नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में हुई बंद कमरे की बैठक में ट्रम्प के प्रतिनिधियों स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर ने जेलेंस्की को उनके बयानों को लेकर फटकार लगाई.

पढ़े पूरी खबर……

3. जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकी पोस्टर मॉड्यूल का भंडाफोड़

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर राष्ट्रविरोधी और भड़काऊ पोस्टर लगाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस कार्रवाई को आतंकी पोस्टर मॉड्यूल का भंडाफोड़ बताया है। मामले की जांच में ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGWs) और अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता के संकेत मिले हैं.

पढ़े पूरी खबर……

4. अमित शाह का राहुल गांधी को सीधा मैसेज, कहा- 30 साल तक आपका नंबर नहीं

‘मुझे मालूम है कि आप मेरी आवाज नहीं सुन सकते, आप विदेश में कहीं बैठे हैं. आप वहां क्यों बैठे हैं, वह आपकी निजी जिंदगी है। राजनीतिक हथकंडों से, भीड़शाही से आप देश के जनादेश को झुठला नहीं सकते, चुनाव जीतना है, तो लोगों के बीच में रहिए। वरना बचा-खुचा भी चला जाएगा.

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ और भी महत्वपूर्ण खबरें……

नोबेल के बाद अब पुलित्जर के लिए तड़प उठे ट्रम्प: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को एक रैली में रूस से जुड़ी जांच की रिपोर्टिंग के लिए पुलित्जर जीतने वाले पत्रकारों की आलोचना की. साथ ही उन्होंने दावा किया है कि उन्हें लेखन के लिए पुलित्जर पुरस्कार मिलना चाहिए था. वहीं एक बार फिर उन्होंने दुनियाभर में कई युद्ध रुकवाने का श्रेय लेते हुए नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर नाराजगी जताई.

पढ़े पूरी खबर……

दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से अभद्रता: नस्लीय टिप्पणी की और बनाया मजाक: दिल्ली में पूर्वोत्तर भारत के राज्य के लोगों के साथ अभद्रता और बदतमीजी का मामला सालों से चल रहा है. दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से अभद्रता की गई है। सोशल मीडिया इन्फ्युलेंसर आमिर शौकीन (Aamir Shaukeen) त्रिपुरा के युवक से अभद्रता की. इतना ही नहीं, उसने त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी कर उसका मजाक बनाया.

पढ़े पूरी खबर……

सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने भेजा नोटिस: कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन मामले में जेल से 7 दिन बाद जमानत मिलने के बाद सौरव दास और आशुतोष रांका के सामने अब दिल्ली क्राइम ब्रांच रूपी मुश्किलें सामने आ गई है.

पढ़े पूरी खबर……

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



Source link

You may also like

Leave a Comment