Home Morning News (खास खबरें)Faridabad News:खाद लेने के लिए सुबह चार बजे से कतारों में लगे – Lined Up From Four In The Morning To Get Fertilizer

Faridabad News:खाद लेने के लिए सुबह चार बजे से कतारों में लगे – Lined Up From Four In The Morning To Get Fertilizer

by BollywoodNewsAndMovie


बल्लभगढ़ अनाज मंडी में हुआ हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में हुआ वितरण

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। रबी की फसलों की बुवाई का सीजन शुरू होते ही डीएपी खाद की किल्लत किसानों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। बृहस्पतिवार को अनाज मंडी स्थित खाद वितरण केंद्रों पर खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। चार रैक खाद आने के बावजूद किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिल पाई। खाद मिलने की सूचना पर किसान सुबह चार बजे से ही केंद्रों के बाहर कतारों में लग गए। सुबह करीब 10 बजे केंद्र खुलने पर पहले खाद लेने को लेकर कहासुनी और हंगामा हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग कतारें बनवाकर खाद वितरित की गई।

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह बल्लभगढ़ कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसाइटी लिमिटेड और इफको केंद्र पर डीएपी खाद से लदे चार ट्रक पहुंचे थे। पिछले कई दिनों से खाद नहीं मिलने के कारण किसान लगातार केंद्रों के चक्कर लगा रहे थे। खाद आने की सूचना मिलते ही केंद्रों पर भीड़ बढ़ गई। कई किसान सुबह चार बजे से ही अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।

केंद्र खुलने के बाद पहले खाद लेने को लेकर किसानों में धक्का-मुक्की और कहासुनी होने लगी। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने किसानों को कतारों में लगवाया। इसके बाद मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण आईडी दिखाने वाले किसानों को निर्धारित नियमों के अनुसार खाद दी गई। किसानों को प्रति एकड़ दो कट्टे खाद वितरित की गई।

धक्का देकर लाइन से हटाने का आरोप

कतार में लगे कुछ बुजुर्ग किसानों ने आरोप लगाया कि वे काफी देर से लाइन में खड़े थे, लेकिन पीछे से आए लोगों ने धक्का देकर उन्हें हटा दिया। इसके बाद उन्हें किनारे बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। किसानों का कहना है कि खाद की कमी के कारण उन्हें रोजाना केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे उनका समय भी बर्बाद हो रहा है और खेती के जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं।

बुवाई में देरी का सता रहा डर

सरसों और गेहूं की बुवाई का समय शुरू हो चुका है। ऐसे में डीएपी खाद के लिए किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। किसानों को डर है कि यदि समय पर खाद नहीं मिली और बुवाई में देरी हुई तो इसका असर आगे की फसल पर भी पड़ सकता है। किसान रोजाना केंद्रों पर पहुंचकर खाद की उपलब्धता के बारे में जानकारी ले रहे हैं। बल्लभगढ़ कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी लिमिटेड के केंद्र प्रभारी नरेंद्र ने बताया कि दोनों केंद्रों पर खाद से लदे चार वाहन पहुंचे थे। किसानों को उनकी बारी के अनुसार खाद वितरित की जाती है।



Source link

You may also like

Leave a Comment