Home Morning News (खास खबरें)Bihar Accident News | Major Road Crash Update & Latest Incident Report

Bihar Accident News | Major Road Crash Update & Latest Incident Report

by BollywoodNewsAndMovie


दिल्ली से बिहार के दरभंगा आ रही AC बस की यूपी के अंबेडकरनगर में ट्रेलर से टक्कर हो गई। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई। 4 गंभीर घायल हैं।

.

50 यात्रियों को लेकर बस दिल्ली से निकली थी। हादसा शुक्रवार सुबह 5 बजे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर हुआ।

टक्कर इतनी भीषण थी कि करीब 40 फीट लंबी बस का बायां हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यात्री अंदर फंस गए। चीख-पुकार मच गई।

हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री नींद में थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से बस को काटकर यात्रियों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। करीब 40 मिनट तक रेस्क्यू चला।

हादसे के बाद की 3 तस्वीरें…

बस दिल्ली से बिहार के दरभंगा जा रही थी। यूपी में ट्रेलर से टकरा गई।

बस दिल्ली से बिहार के दरभंगा जा रही थी। यूपी में ट्रेलर से टकरा गई।

यात्री बस में ही फंसे गए। शीशे और बस को काटकर घायल यात्रियों को बाहर निकाला।

यात्री बस में ही फंसे गए। शीशे और बस को काटकर घायल यात्रियों को बाहर निकाला।

ट्रेलर पर टाइल्स लोड थी, जिसके टुकड़े सड़क पर बिखर गए।

ट्रेलर पर टाइल्स लोड थी, जिसके टुकड़े सड़क पर बिखर गए।

पुलिस का कहना है कि चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ।

पुलिस का कहना है कि चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ।

बस का आधा हिस्सा साफ, सड़क पर खून

टक्कर इतनी भयावह थी कि बस का आधा हिस्सा साफ हो गया है। यात्रियों के सामन लटके दिख रहे हैं। सड़क पर खून फैला है।

जिस ट्रेलर से बस की टक्कर हुई, उसमें टाइल्स लोड थी। हादसे के बाद सड़क पर उसके टुकड़े बिखर गए।

ड्राइवर को झपकी आने से हादसा

बस में करीब 50 यात्री सवार थे। बस की स्पीड 100 के करीब बताई जा रही थी। बस ड्राइवर, कंडक्टर और ट्रेलर ड्राइवर मौके से भाग गए।

एएसपी डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि बस ‘तिघरा एक्सप्रेस’ ट्रैवल की थी। शुरुआती जांच में लग रहा है कि बस चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। घटना जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर जैतपुर थाना क्षेत्र में हुई।

ज्याादतर यात्री बिहार के, एक मृतक की पहचान

बस में ज्यादातर यात्री बिहार के थे। 4 मृतकों में एक की पहचान सचिन कुमार (30) के रूप में हुई है। सचिन वैशाली जिले के महुआ छतवारा के रहने वाले थे। सचिन कुमार के पिता का नाम रविंद्र कुमार बताया गया है।

वहीं, घायलों में सुमित मिश्रा, सुमित आनंद और रिंकू कुमारी की पहचान हुई है। सुमित मिश्रा की उम्र 28 साल है और वह बिहार के रग्घुन कोठी के रहने वाले हैं।

40 साल के सुमित आनंद दरभंगा निवासी हैं। जबकि 45 साल की रिंकू कुमारी मुजफ्फरपुर नगर की रहने वाली हैं।

ट्रेलर टाइल्स लोडकर राजस्थान से बिहार जा रहा था।

——

इसे भी पढ़ेंः

बिहार-महानंदा एक्सप्रेस को गलत सिग्नल, दिल्ली के बजाय सासाराम निकली:फिर इंजन और 2 कोच डिरेल हुए; कई ट्रेनें लेट, स्टेशन मास्टर सस्पेंड

बिहार के आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई। एक जनरल और एक AC बोगी पटरी से उतर गई। घटना पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर हुई। घटना के बाद रेलवे स्टाफ और ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया।पूरी खबर पढ़ें।



Source link

You may also like

Leave a Comment