Home Bigg Boss 20काजी तौकीर की बिग बॉस 20 में बिगड़ी तबीयत, मेडिकल जांच के बाद घर में लौटे, टीम ने दिया हेल्थ अपडेट

काजी तौकीर की बिग बॉस 20 में बिगड़ी तबीयत, मेडिकल जांच के बाद घर में लौटे, टीम ने दिया हेल्थ अपडेट

by BollywoodNewsAndMovie


Qazi Touqeer Health Update: सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रहे काजी तौकीर की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई है। शो में अपने एनर्जेटिक अंदाज और बेबाक व्यक्तित्व से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले काजी पिछले कुछ दिनों से बुखार से जूझ रहे हैं। उनकी खराब तबीयत की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। कुछ पोस्ट में दावा किया गया कि काजी को डेंगू हो गया है और वह बिग बॉस के घर से बाहर चले गए हैं। अब उनकी टीम ने इन खबरों पर सफाई दी है।

काजी तौकीर की टीम ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बयान जारी कर उनकी सेहत की जानकारी दी। टीम के मुताबिक, काजी पिछले कुछ दिनों से बुखार से परेशान हैं और जब भी उन्हें आराम करने का मौका मिल रहा है, वह आराम कर रहे हैं। हाल ही में उन्हें थोड़ी लो एनर्जी महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें बिग बॉस के मेडिकल रूम में ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की।



Source link

You may also like

Leave a Comment