Last Updated:
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते हुए कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. महज 8 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनियाभर में 600 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है. इसके साथ ही इसने थलापति विजय की ‘लियो’ और अपनी ही पहली मूवी ‘जेलर’ को पीछे छोड़ दिया है. इस शानदार प्रदर्शन के दम पर ‘जेलर 2’ अब तमिल सिनेमा के इतिहास में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है.
नई दिल्ली. सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. इस मूवी की रिलीज को एक हफ्ता पूरा हो चुका है और इसने अब 8वें दिन दुनियाभर में 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और अब यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्मों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है. खास बात है कि वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में इस मूवी ने ‘लियो’ और ‘जेलर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़ दिया है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)
जिस रफ्तार से ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर नोट छाप रही है, उसे देखकर साफ है कि यह जल्द ही रजनीकांत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी ‘2.0’ को पछाड़कर पहले नंबर की गद्दी पर कब्जा जमा लेगी. ‘जेलर 2’ ने रिलीज से पहले ही शानदार एडवांस बुकिंग के जरिए बंपर कमाई के संकेत दे दिए थे. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)
ओपनिंग वीकेंड के लिए प्री-सेल्स के जरिए ही फिल्म ने 80 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. इसी का नतीजा रहा कि फिल्म ने अपनी रिलीज के शुरुआती चार दिनों में ही 400 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया. इसके बाद मंडे टेस्ट में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया और दशहरा की छुट्टियों के दौरान इसकी कमाई का सिलसिला लगातार जारी रहा. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)
Add News18 as
Preferred Source on Google
7वें दिन यानी बुधवार को फिल्म जेलर 2 की कमाई में पहली बार बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद गुरुवार को भी आंकड़ों में थोड़ी सुस्ती देखी गई. फिर 8वें दिन ‘जेलर 2’ ने भारत में 17 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही ओपनिंग हफ्ते के बाद फिल्म की कुल घरेलू कमाई बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंच गई है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)
महज 8 दिनों के भीतर ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म का तमगा हासिल कर लिया है. गुरुवार को यह दुनियाभर में 600 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार करने वाली कॉलीवुड की चौथी फिल्म बन गई. अब यह दुनियाभर में 606 करोड़ की कमाई के साथ ‘जेलर’ (604 करोड़ रुपये) और थलापति विजय की ‘लियो’ (605 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ते हुए इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर अपनी जगह पक्की कर ली. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)
फिलहाल इस लिस्ट में पहले नंबर पर शंकर की फिल्म ‘2.0’ का कब्जा है, जिसमें रजनीकांत और अक्षय कुमार लीड रोल में थे. इस साइंस फिक्शन ने दुनियाभर में 691 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया था. मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, ये चुनिंदा फिल्में ही ऐसी तमिल फिल्में हैं, जिन्होंने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई का मील का पत्थर पार किया है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)
दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्मों की बात करें तो, निर्देशक शंकर की फिल्म ‘2.0’ कुल 691 करोड़ रुपये के शानदार कारोबार के साथ पहले पायदान पर काबिज है. इसके बाद ‘जेलर 2’ महज 8 दिनों में ही 606 करोड़ रुपये कमाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. वहीं, थलापति विजय की ‘लियो’ 605 करोड़ रुपये के साथ तीसरे और ‘जेलर’ 604 करोड़ रुपये के साथ चौथे नंबर पर है. इसके अलावा रजनीकांत की ही फिल्म ‘कुली’ 518 करोड़ रुपये की कमाई के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)
बताते चलें कि सन पिक्चर्स के बैनर तले बनी ‘जेलर 2’ का डायरेक्शन नेल्सन दिलीपकुमार ने किय है. इस फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के आइकॉनिक किरदार में वापसी की है. फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर का धमाकेदार संगीत है और विद्या बालन, एसजे सूर्या और मिथुन चक्रवर्ती जैसे सितारों की इसकी स्टारकास्ट में एंट्री हुई है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)
