Home Box OfficeRamayana Advance Booking Day 1 Box Office Collection: रणबीर की ‘रामायण’ पर रिलीज से पहले नोटो की बारिश, एडवांस बुकिंग में 8 करोड़ के हुई पार

Ramayana Advance Booking Day 1 Box Office Collection: रणबीर की ‘रामायण’ पर रिलीज से पहले नोटो की बारिश, एडवांस बुकिंग में 8 करोड़ के हुई पार

by BollywoodNewsAndMovie


‘रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड’ रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म है. इसे यूं तो रिलीज होने में अभी भी दो हफ्ते का समय बाकी है लेकिन इसकी एडवांस बुकिंग दशहरे से शुरू हो चुकी है. इसी के साथ ये फिल्म रिलीज के पहले दिन के लिए हो रही प्री टिकट सेल में तहलका मचा रही है. चलिए यहां इसकी एडवांस बुकिंग रिपोर्ट जानते हैं.

‘रामायण’ ने एडवांस बुकिंग में कितनी कर डाली कमाई?
नितेश तिवारी निर्देशित ‘रामायण’ की रिलीज की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे इस फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ती जा रह है. इसका अंदाजा आप इसकी एडवांस बुकिंग रिपोर्ट से लगा सकते हैं.

  • बता दें कि सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन के लिए 23 अक्टूबर, शुक्रवार की सुबह 10 बजे तक इस फिल्म के 3 हजार 964 शोज के लिए 1.47 टिकटों की प्री बुकिंह हो चुकी है.
  • इसी के साथ इसने पहले दिन के लिए एडवांस बुकिंग से ब्लॉक सीटों के साथ 8.27 करोड़ की कमाई कर ली है.
  • जबकि ब्लॉक सीटों के साथ इसका एडवांस बुकिंग कलेक्शन 6.25 करोड़ रुपये हुआ है.
  • हिंदी वर्जन में इसने सबसे ज्यादा 7.48 करोड़ (एडवांस का 90%) की कमाई की है और इसके बाद कन्नड़ वर्जन 57.69 है.

दिल्ली सबसे बड़ा मार्केट बनकर उभरा
नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) सबसे बड़ा मार्केट बनकर उभरा है, जिसने पहले दिन की कुल कमाई में 2 करोड़ रुपये (लगभग 24%) का योगदान दिया है. इसके बाद मुंबई का नंबर आता है, जहां से 1.49 करोड़ रुपये की कमाई हुई है, जबकि हैदराबाद से 46.68 लाख रुपये की कमाई दर्ज की गई है. टॉप 10 शहरों का फ़िल्म की कुल एडवांस बुकिंग कमाई में 75% हिस्सा है.

स्टेटवाइज एडवांस बुकिंग में महाराष्ट्र सबसे आगे है यहां से 2.14 करोड़ रुपये की बुकिंग हुई है.

Ramayana Advance Booking Day 1: रणबीर की 'रामायण' पर रिलीज से पहले नोटों की बारिश, एडवांस बुकिंग में 8 करोड़ के हुई पार

‘रामायण’ रनटाइम
खबरों के मुताबिक, ‘रामायण’ के हिंदी थिएट्रिकल वर्जन का रनटाइम 3 घंटे 15 मिनट (यानी 195 मिनट) है. वहीं, अंग्रेजी वर्जन के लगभग 2 घंटे 45 मिनट (यानी 165 मिनट) का होने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि रनटाइम में यह अंतर इसलिए है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के हिसाब से फिल्म के गाने और डांस सीक्वेंस को छोटा किया गया है.

‘रामायण’ की कास्ट और रिलीज
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में, साई पल्लवी सीता के रूप में और यश रावण के किरदार में नज़र आएंगे. इनके अलावा, सनी देओल हनुमान की भूमिका में और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में होंगे.

बता दें कि ‘रामायण’ 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और अंग्रेजी भाषाओं में, साथ ही IMAX 3D में भी रिलीज की जाएगी.

 



Source link

You may also like

Leave a Comment