Home Morning News (खास खबरें)Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 26 जुलाई 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 26 july 2026 morning top news headlines ntc ntyv

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 26 जुलाई 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 26 july 2026 morning top news headlines ntc ntyv

by BollywoodNewsAndMovie


धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी अब प्रह्लाद जोशी को सौंप दी गई है. राष्ट्रपति ने PM की सलाह पर उन्हें शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार देने की मंजूरी दी है. दिल्ली में हालिया प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा कारणों से बंद किए गए सभी मेट्रो स्टेशनों को अब फिर से खोल दिया गया है. बिहार बंद के दौरान प्रदर्शन और पुलिस से टकराव के मामले में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को जेल भेज दिया गया है. वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में अगले दो दिनों तक हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है. पढ़ें रविवार की टॉप खबरें…

आर्ट्स ग्रेजुएट, पांच बार सांसद और अब शिक्षा मंत्री, नए मंत्री प्रह्लाद जोशी ने क्या-क्या पढ़ाई की?

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी अब प्रह्लाद जोशी को सौंप दी गई है. राष्ट्रपति ने PM की सलाह पर उन्हें शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार देने की मंजूरी दी है. हालांकि, उनके पास पहले से मौजूद मंत्रालयों की ज़िम्मेदारी भी बनी रहेगी और वो अपने मौजूदा कामकाज के साथ शिक्षा मंत्रालय का काम भी संभालेंगे.

दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, 4 दिन बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत

दिल्ली में हालिया प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा कारणों से बंद किए गए सभी मेट्रो स्टेशनों को अब फिर से खोल दिया गया है. DMRC ने ऐलान की कि मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों पर यात्रियों के लिए एंट्री और एग्जिट दोनों सेवाएं सामान्य रूप से शुरू हैं. पिछले 4 दिनों से मध्य दिल्ली के 18 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा प्रतिबंध लागू थे.

तेज प्रताप यादव को 14 दिन की जेल, NEET पेपर लीक के विरोध में किया था प्रदर्शन

बिहार बंद के दौरान प्रदर्शन और पुलिस से टकराव के मामले में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को जेल भेज दिया गया है. पटना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर शनिवार देर शाम मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पटना में प्रदर्शन के दौरान डाक बंगला चौराहे पर पथराव हुआ था.

असम में बाढ़ का कहर! PM मोदी ने सीएम हिमंता से की बात, केंद्र से हर संभव मदद का दिया आश्वासन

असम में बाढ़ की स्थिति के बीच PM मोदी ने शनिवार को CM हिमंता बिस्वा सरमा से फोन पर बात की और राज्य में बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी ली. PM ने असम सरकार को राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया. असम में इस साल बाढ़ से अब तक 62 लोगों की मौत हुई है और 7.05 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं.

दिल्ली वालों को मिलने वाली है मौसम से बड़ी राहत! इस दिन होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया ‘येलो अलर्ट’

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में अगले दो दिनों तक हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है. वहीं, मंगलवार और बुधवार को बारिश की रफ्तार बढ़ने की संभावना है, जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. शनिवार को राजधानी का 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 73 दर्ज किया गया था, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है.

भारत ने 90 रनों से जीता मुकाबला, सीरीज में बनाई अजेय बढ़त, ईशान किशन बने हीरो

टीम इंडिया ने शनिवार को तीन T20 मैचों की सीरीज़ के दूसरे मुकाबले में मेज़बान ज़िम्बाब्वे को 90 रनों से हरा दिया. इसी के साथ भारतीय टीम ने सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. इस मैच में भारत ने 219 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम महज 129 रनों पर ढेर हो गई. इस मैच में ईशान किशन ने 81 रनों की पारी खेली.

अनाहत सिंह ने रच दिया नया इतिहास… बनीं वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैम्पियन, मिस्त्र का वर्चस्व किया खत्म

18 वर्षीय भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने कनाडा में आयोजित वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 में गर्ल्स सिंगल्स का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. शनिवार को आयोजित फाइनल में अनाहत ने मिस्र की रुकय्या सलेम को लगातार गेमों में 11-3, 11-7, 11-9 से हराया. अनाहत वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैम्पियन बनने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं.

21 की उम्र में बन सकेंगे MP और MLA! तेलंगाना विधानसभा में पारित होगा विशेष प्रस्ताव

तेलंगाना के CM ए. रेवंत रेड्डी ने ऐलान किया है कि राज्य सरकार जल्द ही लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र सीमा को 25 वर्ष से घटाकर 21 वर्ष करने के लिए केंद्र सरकार से सिफारिश करने वाला एक विशेष प्रस्ताव पारित करेगी. उन्होंने कहा कि 21 साल से अधिक उम्र के युवाओं को मंत्री बनने का मौका मिले तो देश का भविष्य बदल सकता है.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment