Home Box OfficeSaturday Box Office: ‘उड़ता तीर’ ने दूसरे दिन भरी उड़ान, ‘दृश्‍यम 3’ की लंबी छलांग, ‘नई नवेली’ पर ‘प्रहार’ भारी – udta teer box office collection day 2 drishyam 3 the conclusion collection day 23 nayyi navelli prahaar day 9 tum mere ho tu hai meri kiran

Saturday Box Office: ‘उड़ता तीर’ ने दूसरे दिन भरी उड़ान, ‘दृश्‍यम 3’ की लंबी छलांग, ‘नई नवेली’ पर ‘प्रहार’ भारी – udta teer box office collection day 2 drishyam 3 the conclusion collection day 23 nayyi navelli prahaar day 9 tum mere ho tu hai meri kiran

by BollywoodNewsAndMovie


शन‍िवार को बॉक्‍स ऑफिस पर आयुष्‍मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ की कमाई ने उड़ान भरी है। इसमें 76.83% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जबकि अजय देवगन की ‘दृश्‍यम 3’ के कलेक्‍शन में भी उछाल आया है। राजकुमार राव की ‘प्रहार’ ने 9वें द‍िन कमाई में छलांग लगाई है, जबकि ‘नई नवेली’ और बाकी की नई र‍िलीज फ‍िल्‍मों का हाल बहुत अच्‍छा नहीं है।

Udta teer Collection Day 2 - Drishyam 3 Collection Day 23 - Nayyi Navelli - Prahaar
Saturday Box Office: ‘उड़ता तीर’ ने दूसरे दिन भरी उड़ान, ‘दृश्‍यम 3’ की लंबी छलांग, ‘नई नवेली’ पर ‘प्रहार’ भारी
आयुष्‍मान खुराना और सारा अली खान की स्‍पाई-कॉमेडी ‘उड़ता तीर’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर दूसरे दिन उड़ान भरी है। पहले दिन शुक्रवार की तुलना में दूसरे दिन, शनिवार को फिल्‍म की कमाई में 76.83% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फिल्‍म को मिक्‍सड रिव्‍यूज मिले हैं, लेकिन यह दर्शकों को गुदगुदा रही है। अजय देवगन की ‘दृश्‍यम 3: द कन्‍क्‍लूजन’ को भी रिलीज के 23वें दिन वीकेंड की दस्‍तक का फायदा मिला है। ब्‍लॉकबस्‍टर साबित हो चुकी इस क्राइम-ड्रामा का कारोबार भी 89.29% बढ़ा है। अभ‍िषेक पाठक के डायरेक्‍शन में ₹130 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्‍म अब देश में ₹365 करोड़ से अध‍िक का नेट कलेक्‍शन कर चुकी है। साथ ही 181.46% का मुनाफा कमा चुकी है।

हिंदी सिनेमाघरों में इस वक्‍त एक दर्जन से अध‍िक फिल्‍में मौजूद हैं। हालांकि, कमाई के मामले में ‘उड़ता तीर’, ‘दृश्‍यम 3’ और रजनीकांत की ‘जेलर 2’ के अलावा किसी में दम नहीं दिख रहा है। हालांकि, ‘जेलर 2’ का हिंदी डब वर्जन भी सुस्‍ताहाल है। शनिवार को राजकुमार राव की ‘प्रहार’ ने चौंकाया है। शुक्रवार की तुलना में इसने शनिवार को 9वें दिन लगभग दोगुनी कमाई की है। यामी गौतम की ‘नई नवेली’ को भी फायदा हुआ है। लेकिन एक दिन पहले ही रिलीज हुई ‘पहला प्‍यार दूसरी बार’, ‘तुम मेरे हो’, ‘तू है मेरी किरण’ और ‘दूसरा’ जैसी फिल्‍मों की हालत बहुत बुरी है।

Udta teer collection Day 2
‘उड़ता तीर’ में आयुष्‍मान खुराना

‘उड़ता तीर’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

Sacnilk के मुताबिक, ‘उड़ता तीर‘ ने शनिवार को दूसरे दिन 6164 शोज से ₹7.25 करोड़ की नेट कमाई की। एक दिन पहले शुक्रवार को इसने ₹4.10 करोड़ की ओपनिंग ली थी। इसके साथ ही भारत में दो दिनों में फिल्‍म का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹13.53 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹11.35 करोड़ हो गया है। विदेशों में भी यह औसत रफ्तार से बिजनस कर रही है। दूसरे दिन ओवरसी मार्केट से ₹1.50 करोड़ की ग्रॉस कमाई हुई है। जबकि दो दिनों में विदेशों से ₹2.75 करोड़ का कारोबार हुआ है। इस तरह, देश और दुनिया मिलाकर ‘उड़ता तीर’ ने वर्ल्‍डवाइड ₹16.28 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। आकाश कौशिक के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म का बजट ₹60 करोड़ है।

Drishyam 3 Collection Day 23 Worldwide
‘दृश्‍यम 3’ में अजय देवगन

‘दृश्‍यम 3: द कन्‍क्‍लूजन’ कलेक्‍शन

अजय देवगन, जयदीप अहलावत और तब्‍बू की ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ पहले ही ब्‍लॉकबस्‍टर साबित हो चुकी है। यह फिल्‍म अपने चौथे हफ्ते में है और 23वें दिन इसने 2548 शोज से ₹2.65 करोड़ की नेट कमाई की है। एक दिन पहले ₹1.40 करोड़ की कमाई हुई थी। जाहिर है अब रविवार को इसकी कमाई में और बढ़ोतरी होने वाली है। बहरहाल, अब तक ‘दृश्‍यम 3’ ने देश में कुल ₹438.35 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन और ₹365.90 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। विदेशों से फिल्‍म ने अब तक ₹130.25 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है, जिससे वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन ₹568.60 करोड़ तक पहुंच गया है। साल 2026 में यह ‘धुरंधर 2’ के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्‍म बन चुकी है।

सैटरडे बॉक्‍स ऑफिस: 24 अक्‍टूबर को किस फिल्‍म ने कितनी कमाई की

  • उड़ता तीर – ₹7.25 करोड़
  • जेलर 2 – ₹2.90 करोड़
  • दृश्‍यम 3: द कन्‍क्‍लूजन – ₹2.65 करोड़
  • प्रहार: द अनटोल्‍ड स्‍टोरी ऑफ उज्जवल निकम – ₹1.15 करोड़
  • नई नवेली – ₹95 लाख
  • पहला प्‍यार दूसरी बार – ₹73 लाख
  • तुम मेरे हो – ₹11 लाख
  • तू है मेरी किरण – ₹10 लाख
  • दूसरा – ₹02 लाख
Prahaar 2026 Budget and Collection
‘प्रहार’ में राजकुमार राव

‘प्रहार: द अनटोल्‍ड स्‍टोरी ऑफ उज्जवल न‍िकम’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

राजकुमार राव और वामिका गब्‍बी की ‘प्रहार – द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम‘ वैसे तो फ्लॉप साबित हो चुकी है, लेकिन शरिवार को 9वें दिन इसने चौंकाया है। एक दिन पहले ₹60 लाख कमाने वाली इस बायोपिक ने 892 शोज से शनिवार को ₹1.15 करोड़ की नेट कमाई की है। इसके साथ ही, भारत में अब तक इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹22.51 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹18.90 करोड़ तक पहुंचा है। जबकि वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹25.26 करोड़ है। अविनाश अरुण के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म को समीक्षकों से अच्‍छी-खासी तारीफ मिली। खासकर राजकुमार राव की एक्‍ट‍िंग को, लेकिन अफसोस कि ₹60 करोड़ के बजट की तुलना में यह बॉक्‍स ऑफिस पर धाराशाई हो गई।

Nayyi Navelli Hit or Flop
‘नई नवेली’ में यामी गौतम

‘नई नवेली’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी का हाल ही बेहाल ही है। बालाजी मोहन के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म की कमाई भी 9वें दिन थोड़ी बढ़ी है। ‘नई नवेली’ ने शनिवार को 1292 शोज से ₹95 लाख की नेट कमाई की, जो एक दिन पहले ₹60 लाख थी। हालांकि, अपने ₹60 करोड़ के बजट की तुलना में यह फिल्‍म अब तक भारत में ₹28.15 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन और ₹23.70 करोड़ का नेट बिजनस ही कर पाई है। ‘नई नवेली’ ने नौ दिनों में वर्ल्डवाइड ₹31.15 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है।

Tu Hai Meri Kiran - Tum Mere Ho - Pehla Pyaar Dusri baar - Doosra

‘पहला प्‍यार दूसरी बार’, ‘तुम मेरे हो’, ‘तू है मेरी क‍िरण’ फ्लॉप

इसी शुक्रवार को रिलीज बाकी की चार फिल्‍में चौतरफा पिट गई हैं। पहले दिन ‘पहला प्यार दूसरी बार‘ ने ₹50 लाख कमाए थे। दूसरे दिन शनिवार को इसकी कमाई थोड़ी बढ़ी है और इसने ₹73 लाख की नेट कमाई की है। जबकि इसके अलावा बाकियों की कमाई बढ़ने की बजाय घट गई है। सोनाक्षी सिन्‍हा और जहीर इकबाल की ‘तू है मेरी किरण’ ने पहले दिन ₹14 लाख कमाए थे और अब दूसरे दिन ₹10 लाख का बिजनस किया है। गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की ‘तुम मेरे हो’ ने शुक्रवार को ₹18 लाख का बिजनस किया था, जो शनिवार को गिरकर ₹11 लाख पर पहुंच गया। जबकि ‘दूसरा’ ने पहले दिन ₹1 लाख की नेट कमाई के बाद दूसरे दिन ₹2 लाख कमाए हैं।

स्वपनल सोनल

लेखक के बारे मेंस्वपनल सोनलस्वपनल सोनल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर सिनेमा और सितारों की दुनिया को कवर कर रहे हैं। उनकी विशेष रुचि मनोरंजन के बदलते स्‍वरूप यानी OTT पर वेब सीरीज, फ‍िल्‍म समीक्षा और बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़ों में है। इसके अलावा, स्‍वपनल ने अपने करियर में राजनीति, समसामयिक घटनाओं, टेक्‍नोलॉजी और वायरल ट्रेंड्स जैसी बीट पर भी काम किया है। वह बीते 8 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने जयपुर लिटरेचर फेस्‍टव‍िल और प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे भारतीय जनसंचार संस्‍थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्‍लोमा, और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी साहित्‍य में स्‍नातक की डिग्री ली है।… और पढ़ें