Home Bigg Boss 20BB20 WKV: ‘बिग बॉस’ से 7 हफ्ते बाद खत्म हुआ दिग्गज बॉक्सर मैरी कॉम का सफर, गाना गाकर घरवालों ने दी इमोशनल विदाई

BB20 WKV: ‘बिग बॉस’ से 7 हफ्ते बाद खत्म हुआ दिग्गज बॉक्सर मैरी कॉम का सफर, गाना गाकर घरवालों ने दी इमोशनल विदाई

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

BB 20 Mary Kom Eviction: बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी ने होस्टिंग संभालते हुए एक बड़ा झटका दिया, जहां दोनों लाइफलाइन हारने के बाद दिग्गज बॉक्सर मैरी कॉम का सात हफ्ते का सफर खत्म हो गया. उनके बाहर होने से घरवाले काफी इमोशनल हो गए और आम्रपाली दुबे फूट-फूटकर रोने लगीं, जिसके बाद सभी ने चैंपियन गाना गाकर उन्हें विदाई दी .

बिग बॉस 20′ को लेकर इन दिनों काफी बज बना हुआ है. शो का हर एपिसोड दर्शकों को स्क्रीन से बांधकर रख रहा है. इस पॉपुलर रियलिटी शो को सुपरस्टार सलमान खान होस्ट करते हैं, लेकिन इस बार वीकेंड का वार का एपिसोड काफी अलग और धमाकेदार रहा. इस बार सलमान खान की जगह फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने होस्टिंग की कमान संभाली और आते ही खेल का पूरा रुख ही बदल दिया. इसी धमाकेदार वीकेंड का वार से जुड़ी एक बहुत बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जहां देश का नाम रोशन करने वाली दिग्गज बॉक्सर मैरी कॉम अब इस शो से बाहर हो गई हैं और बिग बॉस के घर से सफर खत्म हो गया है .

रोहित शेट्टी ने इस शनिवार को ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार एपिसोड में गेस्ट होस्ट के रूप में एंट्री ली थी. शो में आते ही उन्होंने सभी घरवालों के सामने यह बड़ा ऐलान किया कि मैरी कॉम अपने दोनों लाइफलाइन हारने के बाद अब शो से बेदखल हो रही हैं .

अपने एविक्शन पर बात करते हुए ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने कहा कि उन्हें शो का हिस्सा बनने और इतने दिन खेलने का बहुत अच्छा अनुभव मिला. उन्होंने सभी को शुक्रिया कहा और मजाकिया अंदाज में यह भी जोड़ा कि वह रिंग में किसी को नहीं छोड़ेंगी .

Add News18 as
Preferred Source on Google

मैरी कॉम के घर से अचानक बाहर होने के फैसले ने सभी घरवालों को इमोशनल कर दिया. उनके जाने के गम में पूरा घर भावुक हो गया और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे तो कैमरे के सामने ही फूट-फूटकर रोने लगीं .

घर के सभी सदस्यों ने मिलकर अपनी चहेती मैरी कॉम को एक बहुत ही शानदार विदाई दी. सभी ने मिलकर एक सुर में यू आर अ चैंपियन गाना गाया, जिसे सुनकर उदास बैठी मैरी कॉम के चेहरे पर भी एक प्यारी सी मुस्कान आ गई .

बॉक्सिंग रिंग में अपनी ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर मैरी कॉम इस सीजन की सबसे मजबूत प्रतियोगियों में से एक थीं. घर के अंदर उनका सादगी भरा अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा था .

शो के दौरान मैरी कॉम ने अपने हर अंदाज से लोगों का दिल जीता. किचन में उनके बिताए गए पल, बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ उनके फिटनेस वर्कआउट सेशन और उनकी हल्की-फुल्की बातें पूरे सीजन चर्चा का विषय रहीं .

बिग बॉस 20 का धमाकेदार आगाज 6 सितंबर को हुआ था. यह पॉपुलर शो जियोहॉटस्टार पर रात नौ बजे और कलर्स चैनल पर रात 10:30 बजे पर प्रसारित होता है . बतां दें कि ये शो का 5 वां एलिमिनेश हुआ है. वहीं वाइल्ड कार्ड कंटेस्टें मनीष गोयल की एक लाइफ चली गई है. अब देखना होगा कि आज राज रोहित शेट्टी किसकी क्लास लगाएंगे.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

You may also like

Leave a Comment