Home Box OfficeJailer 2 Box Office Collection: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, कमाई के मामले में तोड़ा 2.0 रिकॉर्ड, बनी तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी मूवी – Rajinikanth movie Jailer 2 Box Office Collection Day 10 worldwide defeat 2 0 MKS

Jailer 2 Box Office Collection: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, कमाई के मामले में तोड़ा 2.0 रिकॉर्ड, बनी तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी मूवी – Rajinikanth movie Jailer 2 Box Office Collection Day 10 worldwide defeat 2 0 MKS

by BollywoodNewsAndMovie


Rajinikanth Movie Jailer 2 Box Office Collection Day 10:  सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म जेलर 2 (Jailer 2)  बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. भारत में जेलर 2 की कमाई लगातार जारी है, वहीं विदेशों में भी इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिलीज के महज 10 दिनों में जेलर 2 ने दुनियाभर में 666 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ जेलर 2 फिल्म ने रजनीकांत की ही फिल्म 2.0 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. जेलर 2 अब तमिल सिनेमा के इतिहास की कमाई करने के मामले में सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. आपको मालूम हो कि600 करोड़ का कलेक्शन पार करने वाली रजनीकांत की तीसरी फिल्म और तमिल सिनेमा की चौथी फिल्म जेलर 2 बन गई है.

10वें दिन जेलर 2 की कमाई में आया उछाल
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने रिलीज के 10वें दिन यानी शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 10वें दिन करीब 24.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. पिछले दिन की तुलना में इसकी कमाई में लगभग 10 करोड़ रुपए का उछाल दर्ज किया गया. फिल्म की कमाई में आई इस तेजी से इसके कारोबार को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं. अब रविवार के कलेक्शन पर सबकी नजरें टिकी हैं. यदि फिल्म की कमाई इसी रफ्तार से आगे बढ़ती है, तो आने वाले दिनों में यह नए रिकॉर्ड बना सकती है.

10 दिन में 666 करोड़ रुपए के पार पहुंची जेलर 2 फिल्म
जेलर 2 फिल्म के 10 दिनों के बॉक्स ऑफिस आंकड़े काफी प्रभावशाली हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने भारत में अब तक 334.35 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है. वहीं, इसका घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 436.80 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है. विदेशों में भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा है. जेलर 2 फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 229.50 करोड़ रुपए बताया जा रहा है. इस तरह जेलर 2 का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 666.30 करोड़ रुपए हो गया है.

2.0 मूवी को पछाड़कर बनाया नया रिकॉर्ड
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में उनकी ही फिल्म 2.0 को पीछे छोड़ दिया है. रिपोर्ट के अनुसार, 2.0 का दुनियाभर में कुल कलेक्शन करीब 660 करोड़ रुपए था, जबकि जेलर 2 इससे आगे निकल चुकी है. इस उपलब्धि के साथ फिल्म ने तमिल सिनेमा में अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई है. रजनीकांत की लोकप्रियता का असर भारत के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी देखने को मिल रहा है.

क्या 700 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी जेलर 2
फिल्म की मौजूदा कमाई को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या जेलर 2 दुनियाभर में 700 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर पाएगी. शनिवार को कलेक्शन में आए उछाल ने इसकी उम्मीदों को बढ़ा दिया है. हालांकि, फिल्म आगे कितनी कमाई करेगी, यह आने वाले दिनों में दर्शकों की प्रतिक्रिया और बॉक्स ऑफिस पर इसके प्रदर्शन पर निर्भर करेगा. फिलहाल रजनीकांत की जेलर 2 की शानदार कमाई ने फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा तेज कर दी है.

 



Source link

You may also like

Leave a Comment