Bigg Boss 20: जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर आने वाला फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 20’ लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। ये शो जैसे-जैसा आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट का गेम भी खुलकर सामने आ रहा है। शो को लेकर नई अपडेट्स भी सामने आ रही हैं। ऐसे में शो का वीकेंड का वार काफी शानदार रहा है। शो पर बतौर होस्ट इस वीक सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी नजर आए। शो आते ही रोहित ने कई कंटेस्टेंट को जमकर लताड़ लगाई तो कईयों के गेम को स्ट्रांग बताते हुए उनकी तारीफ की। वहीं, घर के एक कंटेस्टेंट की तो किस्मत ही खुल गई। रोहित शेट्टी ने एक कंटेस्टेंट की तारीफ करते हुए उसे ‘खतरों के खिलाड़ी’ का अगला सीजन का ऑफर दे दिया। ये सुनते ही वो खुशी से उछल गए।
रोहित शेट्टी ने इस कंटेस्टेंट को दिया ‘खतरों के खिलाड़ी’ का ऑफर
वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी का एक खास अंदाज देखने को मिला। रोहित शेट्टी ने एक तरफ जहां स्काउट, लव गिल, आसिफ खान और आम्रपाली दुबे की क्लास लगाई। वहीं, कनिका मान, कुशल तंवर (गुल्लू ) और काजी तौकीर की जमकर तारीफ की। साथ ही रोहित शेट्टी ने ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला 16’ विजेता गुल्लू को ‘खतरों के खिलाड़ी 16’ का ऑफर दिया। रोहित से ऑफर मिलते ही गुल्लू ने तुरंत उसे एक्सेप्ट कर लिया। गुल्लू ने कहा कि मैं तो इंतजार ही कर रहा था कि मुझे कब ये शो मिले। बता दें कि कनिका पहले ही खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा रह चुकी हैं।
BB20: ‘मुंहबोले भाइयों के साथ भी…’ स्काउट की गर्लफ्रेंड का लव पर फूटा गुस्सा
लव पर भड़कीं स्काउट की गर्लफ्रेंड
बिग बॉस के घर में स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी की एंट्री ने घर में बवाल मचा दिया है। प्रोमो में देख सकते हैं कि काशवी स्टेज पर आकर कहती हैं, ‘कैसा जा रहा है मसाज पार्लर तन्मय।’ इसके बाद काशवी, रोहित से पूछती हैं कि क्या मैं लव से एक मिनट बात करना चाहूंगी। इसके बाद काशवी, लव से कहती हैं, ‘क्या आप सच में आप अपने मुंहबोले भाईयों के साथ भी ऐसा करते हो।’
रोहित शेट्टी ने माही के गेम प्लान का किया पर्दाफाश, बोले- सलमान जिसकी तारीफ…
लव ने दिया ये जवाब
काशवी के इस पर लव कहती हैं, ‘मेरे लिए यह नॉर्मल था क्योंकि मेरे पेन हो रहा है।’ इस पर काशवी कहती हैं, ‘और तन्मय आपने कैसे सोचा कि तुम मुझे उससे कंपेयर कर सकती हो। क्या टेकिंग केयर। अगर घर वाली फीलिंग्स चाहिए थी तो आपको घर पर बैठना था। मुझे बहुत बकवास फील हो रहा है। अगर आप में एक पर्सेंट भी इज्जत है। तो लाइन ड्रॉ कर दो और उन्हें अलग कर दो।’
पहले पैर दबाते हो फिर कंबल… स्काउट और लव गिल पर भड़के रोहित शेट्टी
घर में बचे हैं कंटेस्टेंट
बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान और ईशा रिखी बाहर हो गए हैं। ऐसे में बीते दिनों रीति तिवारी भी मिड एविक्शन का शिकार हुईं। शो से अमन गांधी और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल (मिट्ठू डॉन) भी बाहर हो चुके हैं। वहीं, शो से मैरी कॉम बाहर हो गई हैं। अब घर में उनके अलावा माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, काजी तौकीर, उदिति सिंह , मनीष गोयल बचे हैं।
