Home Morning News (खास खबरें)MP Morning News: CM मोहन यादव का शहडोल-बड़वानी दौरा, 9.77 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस, और कांग्रेस का ‘वोट बचाओ’ अभियान

MP Morning News: CM मोहन यादव का शहडोल-बड़वानी दौरा, 9.77 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस, और कांग्रेस का ‘वोट बचाओ’ अभियान

by BollywoodNewsAndMovie


भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में काफी हलचल रहने वाली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शहडोल और बड़वानी के दौरे पर रहेंगे, जहां वे जनता को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात देंगे और तेंदूपत्ता बोनस बांटेंगे। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस ने मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर गांव-गांव तक आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। आइए जानते हैं प्रदेश की तमाम बड़ी खबरें विस्तार से…

सीएम मोहन यादव का आज शहडोल और बड़वानी दौरा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज व्यस्त दौरों के तहत शहडोल और बड़वानी जिलों में रहेंगे।

दिन की शुरुआत: सुबह 11:20 बजे भोपाल के होटल ताज में ‘सुशासन संवाद 3.0’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

शहडोल दौरा: दोपहर करीब 1:20 बजे शहडोल के जयसिंहनगर पहुँचकर तेंदूपत्ता बोनस वितरण और विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे।

बड़वानी दौरा: शाम को बड़वानी के ग्राम कलाल्दा (सेंधवा) पहुँचेंगे। यहाँ वे गायत्री धाम में छात्रों व गायत्री परिवार से संवाद, आदिवासी लोकनाटक, मलखंब खेल और गौशाला का अवलोकन करेंगे।

रात्रि विश्राम: रात 8:15 बजे शरद उत्सव, इसके बाद वरला में शिवपंथी नशामुक्ति कार्यक्रम में शामिल होकर रात 11:30 बजे वापस गायत्री धाम लौटेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

शहडोल में बड़ा कार्यक्रम: 9.77 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलेगा बोनस

शहडोल के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2024 के 9 लाख 77 हजार 696 पात्र हितग्राहियों के खाते में 22 करोड़ 89 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि ट्रांसफर करेंगे। इस कार्यक्रम में 15 हजार से अधिक संग्राहक मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री शहडोल जिले को 461.73 करोड़ रुपये के कुल 134 विकास कार्यों की सौगात देंगे, जिसमें 379.45 करोड़ के 89 कार्यों का भूमि-पूजन और 82.28 करोड़ के 45 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

कांग्रेस का ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान

मध्य प्रदेश में वोट चोरी के कथित आरोपों को लेकर कांग्रेस पार्टी अब इस मुद्दे को जमीनी स्तर पर ले जाने की तैयारी में है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का अगला चरण शुरू हो रहा है।

चौपाल और जनसंपर्क: पार्टी अब गांवों में चारपाई पर ‘चौपाल’ लगाकर सीधा संवाद करेगी, पर्चे बांटेगी और उन मतदाताओं की सूची तैयार करेगी जिनके नाम कथित तौर पर वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं।

बूथ स्तर पर तैयारी: ब्लॉक लेवल एजेंट (BLA) गड़बड़ियों का रिकॉर्ड जुटाएंगे और सत्यापित डोजियर ब्लॉक कार्यालयों में जमा करेंगे। नवंबर में दिल्ली में भी पार्टी शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर रही है।

आबकारी अफसर पर भ्रष्टाचार की बड़ी कार्रवाई, लोकायुक्त में FIR दर्ज

राजधानी भोपाल में भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश पर भोपाल लोकायुक्त ने सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचूरा के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है। उन पर 2 करोड़ 75 लाख रुपये की फर्जी FDR के जरिए शराब ठेका देने का गंभीर आरोप है। इस मामले में हरियाणा के रहने वाले शराब ठेकेदार जसवंत सिंह को भी आरोपी बनाया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



Source link

You may also like

Leave a Comment