Home Box Office‘नई नवेली’ ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन, यामी गौतम की फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड

‘नई नवेली’ ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन, यामी गौतम की फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड

by BollywoodNewsAndMovie


बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की हालिया रिलीज फिल्म ‘नई नवेली’ को सिनेमाघरो में रिलीज हुए 9 दिन पूरे हो गए हैं. कॉमेडी और हॉरर से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है. 

ऐसे में आइए जानते हैं कि दूसरे शनिवार को फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहा.

रिलीज के 9वें दिन ‘नई नवेली’ का कैसा रहा हाल?
फिल्म ‘नई नवेली’ ने दूसरे शनिवार, 24 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर कमाई में बढ़त दर्ज की. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 1,292 शोज से 95 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया. शनिवार को फिल्म की कमाई में शुक्रवार के मुकाबले 58.3% की बढ़ोतरी हुई.

फिल्म का टोटल घरेलू नेट कलेक्शन 23.70 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 28.15 करोड़ रुपये है. 9वें दिन विदेशों से फिल्म ने 15 लाख रुपये कमाए, जिससे इसका टोटल इंटरनेशनल ग्रॉस कलेक्शन 3 करोड़ रुपये हो गया. फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 31.15 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

‘नई नवेली’ का पहला वीक का कलेक्शन
‘नई नवेली’ ने 16 अक्टूबर को भारत में 3.25 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के साथ ओपनिंग की थी.  फिल्म ‘नई नवेली’ ने पहले वीक में सात दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 22.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था.

वहीं, आठवें दिन यानी शुक्रवार, 23 अक्टूबर को फिल्म ने 60 लाख रुपये कमाए. दूसरे शनिवार यानी 24 अक्टूबर को इसकी कमाई बढ़कर 95 लाख रुपये हो गई.

‘नई नवेली’ के बारे में
यामी गौतम फिल्म ‘नई नवेली’ में मोहिनी का किरदार निभा रही हैं, जो कहानी की नई-नवेली दुल्हन है. फिल्म में अदीनाथ एम. कोठारे और अनुराग ठाकुर भी नजर आ रहे हैं. अनुराग ठाकुर फिल्म में बंट्टू का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है. mमेरठ में सेट इस फिल्म की कहानी मोहिनी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शादी के बाद एक ऐसे परिवार में आती है, जहां हर तरफ उथल-पुथल मची रहती है.

नई नवेली' ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन, यामी गौतम की फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड

 यामी गौतम की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी ‘नई नवेली’
कोविड के बाद यामी गौतम ने चार फिल्मों में काम किया है. अब ‘नई नवेली’ उनकी पोस्ट-कोविड दौर की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. साल 2025 में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘हक’ ने सैक्निक्ल के मुताबिक, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 19.86 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. ‘नई नवेली’ ने इस कमाई के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है.

कोरोना के बाद यामी गौतम की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

ओमजी 2- 151.16 करोड़ रुपये

आर्टिकल 370- 78.12 करोड़ रुपये

नई नवेली- 23.70 करोड़ रुपये

हक- 19.86 करोड़ रुपये



Source link

You may also like

Leave a Comment