Home Box Office‘उड़ता तीर’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, जानिए पहले दिन कमाए कितने करोड़ रुपये, Bollywood Hindi News

‘उड़ता तीर’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, जानिए पहले दिन कमाए कितने करोड़ रुपये, Bollywood Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Udta Teer Box Office Collection Day 1: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म उड़ता तीर को बॉक्स ऑफिस पर मिली धीमी शुरुआत।

आकाश कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म ‘उड़ता तीर’ 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर इस फिल्म के बजट के हिसाब से इसका ओपनिंग डे कलेक्शन ठीक-ठाक रहा है। पहले दिन इस फिल्म के 6,265 शोज चलाए गए हैं और सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन फिल्म की नेट कमाई 4 करोड़ 10 लाख रुपये रही। ऑक्यूपेन्सी रेट सिर्फ 13% रहा और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का ग्रॉस कलेक्शन 4 करोड़ 83 लाख रुपये हो चुका है। खबर लिखे जाने तक फिल्म दूसरे दिन 31 लाख रुपये की कमाई कर चुकी है।

फिल्म का बजट और अन्य स्टार कास्ट

पहले दिन के रिस्पॉन्स को ध्यान में रखते हुए, यूं तो फिल्म के शोज घटाए गए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई का ग्राफ ऊपर जा सकता है। फिल्म की लागत की बात करें तो इसे बनाने में 50 से 65 करोड़ के बीच खर्च हुआ बताया जा रहा है। धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में सारा अली खान और आयुष्मान खुराना के अलावा सुहैल नय्यर, रघुबीर यादव और गुलशन ग्रोवर जैसे एक्टर्स ने अहम किरदार निभाए हैं। सिर्फ हिंदी भाषा में रिलीज की गई इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म के ट्रेलर को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था।

क्या है ‘उड़ता तीर’ मूवी की कहानी?

हालांकि रिलीज के बाद पब्लिक का रिएक्शन और रुझान उतना कमाल का नहीं रहा है। बात कहानी की करें तो फिल्म एक पाकिस्तानी सीक्रेट एजेंट के बारे में है, जिसकी एक हादसे में याद्दाश्त चली जाती है। अब वह खुद को भारतीय देशभक्त मानता है। वहीं पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी इस बात से परेशान है, क्योंकि उनके सबसे काबिल जासूसों में से एक भारत में होकर भी अपना काम ठीक से नहीं कर रहा है। क्या वाकई विलाल अहमद (आयुष्मान खुराना) की याद्दाश्त चली गई है, या फिर वह ढोंग कर रहा है? असली मामला क्या है? इन सवालों के जवाब जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

इन देशों में नहीं रिलीज हुई ‘उड़ता तीर’

भले ही इस फिल्म को भारतीय ऑडियंस प्यार दे रही है, लेकिन इसे इसके कॉन्सेप्ट की वजह से विवादों का भी सामना करना पड़ रहा है। इसे GCC ने बैन कर दिया है और इसी वजह से भारत के अलावा अभी इस फिल्म को अन्य देशों में रिलीज नहीं किया जा सका है। सऊदी अरब, UAE, कतर, कुवैद, बहरीन और ओमान में भी फिल्म की रिलीज रोकी गई है। इतना ही नहीं, 16 अक्टूबर को नेपाल के सेंसर बोर्ड ने भी पाकिस्तान के साथ अपने रिश्तों को ध्यान में रखते हुए इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी थी।





Source link

You may also like

Leave a Comment