Home Box Office‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर भरी हुंकार, 11वें दिन फिल्म पर झमाझम बरसे नोट, 400 करोड़ क्लब से इंचभर की है दूरी

‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर भरी हुंकार, 11वें दिन फिल्म पर झमाझम बरसे नोट, 400 करोड़ क्लब से इंचभर की है दूरी

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी और अनिरुद्ध रविचंदर के धमाकेदार संगीत से सजी इस फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर मुथुवेल पांडियन के किरदार में तहलका मचा दिया है. दूसरे रविवार को भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी. अब ‘जेलर 2’ 400 करोड़ के बहुत करीब पहुंच चुकी है.

ख़बरें फटाफट

'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर भरी हुंकार, 11वें दिन फिल्म पर झमाझम बरसे नोटZoom

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचा दी तबाही. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

नई दिल्ली. सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है. हर दिन यह मूवी ताबड़तोड़ बिजनेस कर रही है. यह 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन चुकी है. दर्शक इस मूवी का सिनेमाघरों में जमकर लुत्फ उठा रहे हैं जिसका पता बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से साफ चल रहा है. खास बात है कि अब ‘जेलर 2’ 400 करोड़ क्लब से सिर्फ इंचभर ही दूर है. बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते में कदम रख चुकी इस फिल्म ने दूसरे संडे को भी बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की है.

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘जेलर 2’ ने अपने 11वें दिन को 25.70 करोड़ रुपये का मजबूत कलेक्शन किया है, जो 10वें दिन की 24.15 करोड़ रुपये की कमाई के काफी करीब है. हालांकि, फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार को थोड़ी बढ़त देखने को मिली है. दूसरे वीकेंड में इस तरह की मजबूत पकड़ से साफ है कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. इसके साथ ही फिल्म ‘जेलर 2’ का भारत में अब तक कुल कलेक्शन 398.70 करोड़ रुपये हो चुका है.

59 करोड़ की कमाई से खुला था फिल्म का खाता

‘जेलर 2’ ने ओपनिंग डे पर भारत में 59.70 करोड़ शानदार का कलेक्शन किया था. 10 अक्टूबर से ही फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी, जिसका इसे पूरा फायदा मिला. दशहरा की छुट्टियों में ताबड़तोड़ नोट छापने के बाद बुधवार और गुरुवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर देखी गई, लेकिन पहले हफ्ते के अंत तक फिल्म ने 334.35 करोड़ रुपये का भारी-भरकम आंकड़ा पार कर लिया था. वर्ल्डवाइड यह मूवी अब तक 710.35 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है.

‘जेलर 2’ की दमदार स्टारकास्ट 

बता दें कि सन पिक्चर्स के बैनर तले बनी ‘जेलर 2’ में रजनीकांत के साथ राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना और ऋत्विक अपनी पुरानी भूमिकाओं में वापस लौटे हैं. वहीं, एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडु और विद्या बालन जैसे मंजे हुए सितारों की नई एंट्री ने फिल्म में जान फूंक दी है. इसके अलावा मोहनलाल, शिव राजकुमार और जैकी श्रॉफ का फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस है. दूसरी तरफ, ऋतिक रोशन के कैमियों ने दर्शकों के दिलों को जीत लिया. इस फिल्म का डायरेक्शन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है, जो पहले पार्ट के भी निर्देशक थे.

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें





Source link

You may also like

Leave a Comment