एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर और यश स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) की एडवांस बुकिंग 15 दिन पहले ही शुरू हो चुकी है और यह दीवाली पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। लेकिन ऐसा नहीं है कि फिल्म के लिए रास्ता एकदम साफ है। क्योंकि ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ एपिक फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर दे सकती है।
बॉक्स ऑफिस होगी जोरदार टक्कर
रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ और जापानी मॉन्स्टर फिल्म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ (Godzilla Minus Zero) भारत में रिलीज के लिए एक दिन 5 नवंबर के लिए शेड्यूल की गई है ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों की जोरदार टक्कर देखी जा सकती है।
एडवांस बुकिंग में आगे है गॉडजिला?
अगर अमेरिका की बात की जाए तो वहां गॉडजिला माइनस जीरो एडवांस बुकिंग में पहले से आगे थी। हालांकि इंडिया में इसकी बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई है। इसीलिए इसकी रिलीज के टलने की भी संभावना हो सकती है। लेकिन फिल्म के टलने का कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया।
-1793033961329.webp)
क्या टल जाएगी गॉडजिला की रिलीज?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों फिल्मों के बीच IMAX पर होने वाली संभावित टक्कर शायद भारत में न देखने को मिले। इस बदलाव से ‘रामायण’ को IMAX में बेहतर स्लॉट मिल सकते हैं, हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर रिलीज टालने की कोई घोषणा नहीं हुई है।
-1793034000460.webp)
पहले ऐसी खबरें थीं कि ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ को ‘रामायण’ के साथ कुछ चुनिंदा IMAX स्क्रीन्स पर दिखाया जाएगा। इंडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक, ज्यादातर IMAX थियेटर्स में इस जापानी फिल्म को रोजाना सिर्फ एक शो मिल सकता था, जबकि बाकी स्लॉट भारतीय फिल्म को दिए जाने थे। अब, अगर डिस्ट्रीब्यूटर फिल्म की रिलीज डेट बदलने का फैसला करते हैं, तो यह मुकाबला भी पूरी तरह खत्म हो सकता है।
रामायण को मिलेगा फायदा
फिल्म को टालने से ‘रामायण’ की ओपनिंग-वीकेंड स्थिति मजबूत हो सकती है। IMAX टिकटों की कीमत आमतौर पर अधिक होती है, जिससे ये शो कमर्शियली काफी फायदेमंद हो जाते हैं।
‘रामायण’ गुरुवार, 5 नवंबर को रिलीज हो रही है और देखना दिलचस्प होगा कि इसके सामने गॉडजिला आती है या नहीं? अगर आती है तो बॉक्स ऑफिस पर जोरदार टक्कर की संभावना है और अगर नहीं तो रामायण को इसका पूरा-पूरा फायदा मिलने वाला है।
