Home Morning News (खास खबरें)Bhadohi News:सुबह और शाम के समय बढ़ी सिहरन, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 12 डिग्री का अंतर – Increased Chill During Morning And Evening Hours

Bhadohi News:सुबह और शाम के समय बढ़ी सिहरन, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 12 डिग्री का अंतर – Increased Chill During Morning And Evening Hours

by BollywoodNewsAndMovie


Increased chill during morning and evening hours

सुबह के समय निकल रहे भगवान भाष्कर। संवाद

ज्ञानपुर। जिले में हल्की ठंड के बीच तापमान में रोजाना उतार-चढ़ाव हो रहा है। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। सुबह और शाम सिहरन महसूस होने लगी है। खासकर शाम के समय सफर के दौरान गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस हो रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी रहेगा। तापमान में वृद्धि की वजह हवा की दिशा में बदलाव और पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होना बताया जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में 26 अक्तूबर को चक्रवाती तूफान सक्रिय होने की संभावना के चलते तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 अक्तूबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने का असर जिले में भी दिखेगा। इससे सुबह के समय ठंड बढ़ने की संभावना है।

रविवार सुबह हल्की धुंध रही, लेकिन सूर्योदय के बाद मौसम साफ हो गया। दिन में हल्की उमस भी महसूस हुई। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर सेहत पर पड़ सकता है। अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमारदारों को डॉक्टर सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



Source link

You may also like

Leave a Comment