विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों फिल्म ‘रणबाली’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. शादी के बाद कपल पहली बार स्क्रीन पर नजर आ रहा है. फैंस कपल को काफी पसंद कर रहे हैं. ‘जेलर 2’ की तबाही की वजह से फिल्म की कछुए की चाल से कमाई कर रही है और खास परफॉर्म नहीं कर पाई है लेकिन इसके बावजूद भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रश्मिका मंदाना के लिए बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है.
दरअसल, ‘रणबाली’ ने बॉक्स ऑफिस पर पोस्ट कोविड रश्मिका मंदाना की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में एंट्री मार ली है. इसे दूसरे वीकेंड में वर्ड ऑफ माउथ का पूरा फायदा मिला, जिसके बाद इसने वर्ल्डवाइड 70 करोड़ की कमाई का आंकड़ा भी पार कर लिया है. चलिए बताते हैं इसके कलेक्शन के बारे में.
‘रणबाली’ ने 10 दिनों बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाया?
कोईमोई के अनुसार, ‘रणबाली’ ने दूसरे वीकेंड 500 से ज्यादा शोज गंवा दिए. दूसरे संडे को फिल्म ने 2.9 करोड़ का बिजनेस किया. जबकि इस पर 36% ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई और इसी के साथ ही इसने दूसरे वीकेंड में 7.8 करोड़ इंडिया नेट कलेक्शन किया, जिसके बाद फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 50 करोड़ के पार 53 करोड़ हो चुका है.
यह भी पढ़ें: ‘100 बार तो कुछ भी नहीं…’, रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
जबकि फिल्म ने ओवरसीज में 12.05 करोड़ और वर्ल्डवाइड 74.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ‘जेलर 2’ की तबाही के बीच रश्मिका और विजय की फिल्म का ये कलेक्शन शानदार है. कछुए की चाल से फिल्म ने इतनी कमाई कर ली है. हालांकि, बजट के लिहाज से काफी कम है. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट 120-150 करोड़ रुपये है.
रश्मिका मंदाना की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसर बनी (पोस्ट कोविड)
कोईमोई के अनुसार, ‘रणबाली’ 10वें दिन की कमाई के बाद रश्मिका मंदाना की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में एंट्री कर चुकी है. इसने रश्मिका की फिल्म ‘सीता रामम’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. इसने वर्ल्डवाइड 65.49 करोड़ का कलेक्शन किया था. देखिए रश्मिका की पोस्ट कोविड टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट…
1. पुष्पा 2- 1234.1 करोड़
2. छावा- 615.39 करोड़
3. एनिमल- 554 करोड़
4. पुष्पा- 267.55 करोड़
5. वरिसु- 178.14 करोड़
6. थामा- 157.05 करोड़
7. सिकंदर- 129.95 करोड़
8. कॉकटेल 2- 104.53 करोड़
9. कुबेरा- 90.9 करोड़
10. रणबाली- 74.45 करोड़
बहरहाल, अगर ‘रणबाली’ के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म में ब्रिटिश शासन काल के समय की कहानी देखने के लिए मिलती है, जिसमें विजय ने लीड रोल प्ले किया है. फिल्म का निर्देशन राहुल सांकृत्यान ने किया है. इसमें उनके साथ रश्मिका भी हैं, जिन्होंने उनकी पत्नी जयम्मा का रोल प्ले किया है. इसे सिनेमाघरों में 16 अक्टूबर को रिलीज किया गया था.
