Home Box OfficeRamayana Advance Booking: ‘रामायण’ की रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर गदर, ₹200 Cr की ओपनिंग पर नजर

Ramayana Advance Booking: ‘रामायण’ की रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर गदर, ₹200 Cr की ओपनिंग पर नजर

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Ramayana Advance Booking: रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर चर्चा बटोर रही है. फिल्म की एडवांस बुकिंग में लगातार टिकट बिक रहे हैं और कमाई के आंकड़े भी तेजी से बढ़ रहे हैं. हिंदी बाजार में सबसे ज्यादा मांग देखने को मिल रही है. अब सबकी नजरें इसकी ओपनिंग पर टिकी हैं. माना जा रहा है कि फिल्म दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है.

नई दिल्ली. सिनेमाघरों में इन दिनों आस्था, भक्ति और भारतीय संस्कृति से जुड़ी कहानियों का रंग गहराने वाला है. एक तरफ ‘हनुमान अंश’ के जरिए बजरंगबली की भक्ति और उनकी शक्ति की चर्चा है तो दूसरी तरफ भगवान राम की गाथा बड़े पर्दे पर जीवंत होने जा रही है. दोनों ही फिल्में आध्यात्मिकता और भारतीय पौराणिक कथाओं से जुड़ी हैं. ऐसे में दर्शकों के लिए इनका मुकाबला सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं, बल्कि आस्था से जुड़ा भी है. ‘हनुमान अंश’ के बॉक्स ऑफिस पर चले जादू के बाद माना जा रहा है कि रणबीर कपूर और यश की ये फिल्म भी कास होने वाली है. ये हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में अब तक 2.42 लाख टिकट बिक चुके हैं, जिसके बाद माना जा रहा है कि पहले दिन फिल्म जबरदस्ती कमाई कर कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है.

रणबीर कपूर और यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज में अभी 9 दिन बाकी हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी हलचल तेज हो गई है. फिल्म की एडवांस बुकिंग में लगातार टिकट बिक रहे हैं. सैकनिल्क के मुताबिक, 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 2.42 लाख एडवांस टिकटों की बिक्री से 13.13 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. वहीं, ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद यह आंकड़ा 10.54 करोड़ रुपये है. सुबह 6 बजे के बाद भी फिल्म के 1.05 लाख रुपये के टिकट बिके हैं.

एडवांस बुकिंग में हिंदी बाजार सबसे आगे हैं. इसके अलावा कन्नड़ और तेलुगु वर्जन के लिए भी टिकटों की बिक्री बढ़ रही है. फिल्म के लिए देशभर में 5,600 शो लिस्ट किए गए हैं. इसकी ऑक्यूपेंसी 19 फीसदी दर्ज की गई है, जबकि ब्लॉक सीटों को हटाने पर यह 15 फीसदी है. अब तक 9 शो हाउसफुल हो चुके हैं, जिनमें एक शो पूरी तरह बिक चुका है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

राज्यों के हिसाब से महाराष्ट्र सबसे आगे है. यहां से फिल्म ने 2.80 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. इसके बाद दिल्ली 2.62 करोड़ रुपये के साथ दूसरे और कर्नाटक 2.14 करोड़ रुपये के साथ तीसरे नंबर पर है. टॉप 10 राज्यों से फिल्म की कुल ग्रॉस एडवांस बुकिंग का 86 फीसदी हिस्सा आया है. फाइल फोटो. 

‘रामायण’ को लेकर सबसे बड़ी चर्चा इसकी ओपनिंग को लेकर है. रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि फिल्म रिलीज के दिन दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है. इस अनुमान में 4 नवंबर को होने वाले पेड प्रीव्यू की कमाई भी शामिल है. भारत में फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 110 करोड़ रुपये से ज्यादा रहने का अनुमान है. इसमें अकेले हिंदी वर्जन से करीब 80 करोड़ रुपये की कमाई की संभावना जताई गई है.

फिल्म को लेकर थिएटरों की लिस्टिंग भी चर्चा में है. बुकमायशो के मुताबिक, मुंबई के गोरेगांव में मिराज सिनेमाज में ‘रामायण पार्ट 1’ का शो सुबह 6 बजे रखा गया है. इसके अलावा, कुछ थिएटरों में रात 11:59 बजे के शो भी लिस्ट किए गए हैं. इससे दर्शकों को सुबह जल्दी या देर रात फिल्म देखने का विकल्प मिल सकता है. हालांकि, शो की लिस्टिंग को अपने आप में टिकटों की भारी मांग का प्रमाण नहीं माना जा सकता.

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे. सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं. फाइल फोटो

नमित मल्होत्रा और यश इस फिल्म के निर्माता हैं. भारतीय महाकाव्य पर आधारित यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी. इसका पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में आएगा. वहीं, दूसरे भाग की रिलीज दिवाली 2027 के लिए निर्धारित है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

You may also like

Leave a Comment