सिनेमाघरों में इन दिनों दर्शकों के देखने के लिए कई फिल्में मौजूद हैं. इन तमाम मूवीज के बीच रजनीकांत की ‘जेलर 2’ लोगों की फेवरेट बनी हुई है और थिएटर्स में इसे देखने के लिए सबसे ज्यादा ऑडियंस उमड़ रही है. वहीं आयुष्मान खुराना की नई रिलीज ‘उड़ता तीर’ ठीक ठाक परफॉर्म कर रही है. जबकि ‘रणबाली’ से ‘प्रहार’, ‘नई नवेली’ कमाई के लिए कड़ा मुकाबला कर रही हैं. हैरानी की बात ये है कि ‘दृश्यम 3’ चौथे हफ्ते में भी खूब दम दिखा रही है. इसी के साथ चलिए यहां इन सभी फिल्मों की मंडे, 26 अक्टूबर की कमाई जान लेते हैं.
‘जेलर 2’ ने दूसरे मंडे कितना किया कलेक्शन?
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने दूसरे संडे यानी 11वें दिन 25.70 करोड़ की कमाई की थी लेकिन दूसरे मंडे को इसके कलेरक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंडे को 9.45 करोड़ कमाए.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 12 दिनों की नेट कमाई अब 408.15 करोड़ रुपये हो गई है.
‘उड़ता तीर’ ने मंडे को कितना कमाया?
आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ ने दूसरे संडे को अच्छी कमाई की थी. इसका कलेक्शन 8.20 करोड़ रुपये रहा. लेकिन दूसरे मंडे को इसकी कमाई में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘उड़ता तीर’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को 3.15 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 4 दिनों की नेट कमाई अब 22.70 करोड़ रुपये हो गई है.
‘रणबाली’ ने दूसरे मंडे कितना कलेक्शन किया?
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘रणबाली’ की कमाई की रफ्तार काफी धीमी बनी हुई है.ये फिल्म दूसरे वीकेंड पर भी खास परफॉर्म नहीं कर पाई. इस फिल्म ने दूसरे संडे को महज 2.90 करोड़ का कलेक्शन ही किया था. वहीं दूसरे मंडे इसकी कमाई में और मंदी दर्ज की जा रही है.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रणबाली’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को 1.25 करोड़ की कमाई की हैं.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 11 दिनों की नेट कमाई अब 54.25 करोड़ रुपये हो गई है.
‘प्रहार’ ने दूसरे मंडे कितना कमाया?
राजकुमार राव की ‘प्रहार’ ने दूसरे वीकेंड पर ठीक परफॉर्म किया था. इस कोर्ट रूम ड्रामा ने दूसरे संडे को 1.20 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे मंडे को इसकी कमाई में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है और ये लाखों में सिमट गई है.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘प्रहार’ ने रिलीज के 11वे दिन यानी दूसरे मंडे को 0.45 लाख कमाए हैं.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 11 दिनों की नेट कमाई अब 20.55 करोड़ रुपये हो गई है.
नई नवेली ने दूसरे मंडे कितना किया कलेक्शन?
यामी गौतम की ‘नई नवेली’ बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती दिख रही है. दूसरे संडे भी ये 95 लाख ही कमा पाई थी. वहीं दूसरे मंडे इसके कलेक्शन में जबरदस्त गिरावट देखी गई.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘नई नवेली’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को 35 लाख कमाए हैं.
- इसके बाद इस फिल्म की भारत में 11 दिनों की नेट कमाई अब 24.95 करोड़ रुपये हो गई है.
दृश्यम 3 ने चौथे मंडे कितना कमाया?
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने चौथे वीकेंड पर कमाल का परफॉर्म किया था. इसका चौथे संडे का कलेक्शन 3 करोड़ रुपये रहा था. वहीं चौथे मंडे इसकी कमाई में काफी मंदी देखी गई.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 25वें दिन यानी चौथे मंडे को 1.05 करोड़ कमाए हैं.
- जिसके बाद इस फिल्म की भारत में 25 दिनों की नेट कमाई अब 369.95 करोड़ रुपये हो गई है.
