Home Hollywoodनितेश तिवारी की ‘रामायणम्’ के ट्रेलर में हॉलीवुड गाने की धुन, यश के सीन्स को लेकर चर्चा

नितेश तिवारी की ‘रामायणम्’ के ट्रेलर में हॉलीवुड गाने की धुन, यश के सीन्स को लेकर चर्चा

by BollywoodNewsAndMovie


नितेश तिवारी की 'रामायणम्' के ट्रेलर में हॉलीवुड गाने की धुन, यश के सीन्स को लेकर चर्चा
निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म की रिलीज जैसे-जैसे करीब आ रही है, इसके टीजर, ट्रेलर और गानों को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ता जा रहा है। हाल ही में जारी किए गए फिल्म के दूसरे ट्रेलर ने एक नई चर्चा को जन्म दिया है। इस ट्रेलर में रावण की भूमिका निभा रहे रॉकिंग स्टार यश के दृश्यों के दौरान एक विशेष बैकग्राउंड म्यूजिक सुनाई देता है, जिसे लेकर इंटरनेट पर खूब छानबीन की जा रही है। (जूम हिंदी पर ये भी पढ़ें: अहान पांडे और शरवरी वाघ की ‘बेपरवाह’ का फर्स्ट लुक जारी)
सोशल मीडिया यूजर्स और फिल्म प्रेमियों ने इस धुन को लेकर दावा किया है कि यह 1997 में आए एक प्रसिद्ध हॉलीवुड गाने ‘बैटल फ्लैग’ (Battle Flag) का सैंपल है। ट्रेलर में यश के सीन्स के दौरान बजने वाली यह धुन काफी हद तक उसी ट्रैक से मेल खाती है। हालांकि, पहली बार सुनने पर ऐसा प्रतीत होता है कि बैकग्राउंड में ‘शिवोहम-शिवोहम’ जैसा कुछ सुनाई दे रहा है, लेकिन बारीकी से सुनने पर स्पष्ट होता है कि इसमें ‘माय कर्मा’ (My Karma) के बोल इस्तेमाल किए गए हैं। (जूम हिंदी पर ये भी पढ़ें: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने रचा इतिहास, ₹700 करोड़ का आंकड़ा पार कर बनी कॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म)

हॉलीवुड के ‘बैटल फ्लैग’ से जुड़ा है कनेक्शन

यह धुन मूल रूप से सिएटल के फंक-रॉक बैंड ‘पिजनहेड’ (Pigeonhed) द्वारा 1997 में रिलीज की गई थी। इसके बाद 1998 में ब्रिटिश बिग बीट ग्रुप ‘लो फिडेलिटी ऑलस्टार्स’ (Lo Fidelity Allstars) ने इसका एक रीमिक्स तैयार किया, जिसने इस ट्रैक को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी लोकप्रिय बना दिया था। इस गाने की धुन अपनी विशिष्ट लय और संगीत के लिए जानी जाती है, जिसका उपयोग अब नितेश तिवारी की इस फिल्म में किया गया है।

फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड’ (Ramayana: Rise of a Legend) के प्रति दर्शकों की उत्सुकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे दुनियाभर में 40 से अधिक भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका में हैं, जबकि सई पल्लवी माता सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और यह 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे पहले फिल्म अपनी एडवांस बुकिंग और संगीत को लेकर भी चर्चा में रही है।



Source link

You may also like

Leave a Comment