रामायण मूवी की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज डेट 5 नवंबर रखी गई है, लेकिन इसी के पास एक जापानी मॉन्सटर मूवी रिलीज होनी थी, जिसके अब पोस्टपोन किए जाने की खबर है।
नमित मल्होत्रा ने फिल्म ‘रामायण’ को लेकर जितना पैसा दांव पर लगा दिया है, उतने में हिंदी सिनेमा की दर्जनों फिल्मों बनकर तैयार हो जाती हैं। तकरीबन 4000 करोड़ रुपये की लागत में बन रही ‘रामायण’ से बॉक्स ऑफिस पर शायद ही कोई दूसरी फिल्म टकराने की हिमाकत करे। हालांकि यह हिम्मत एक इंग्लिश मूवी ने की थी, जिसका रामायण के साथ क्लैश होना लगभग तय बताया जा रहा था। हालांकि अब एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक शायद यह क्लैश टल गया है। क्या है पूरा मामला? चलिए समझते हैं।
टल गया मेगा बॉक्स ऑफिस क्लैश
जापानी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर मॉन्सटर मूवी ‘गॉडजिला’ का अगला पार्ट ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ भारतीय सिनेमाघरों में 6 नवंबर को रिलीज होनी थी। ठीक उसी वक्त के पास, जब भारत में रणबीर कपूर और साई पल्लवी की ‘रामायण’ की रिलीज डेट रखी गई है। अगर ऐसा होता, तो बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को अभी तक के सबसे बड़े क्लैश में से एक देखने को मिलता। लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि यह क्लैश टलता नजर आ रहा है? दरअसल जापानी फिल्म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ के मेकर्स ने कदम पीछे खींच लिए हैं।
इस वजह से पोस्टपोन हुई फिल्म
‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की जापान में रिलीज डेट 3 नवंबर रखी गई थी और फिर भारत में इसे 6 नवंबर को रिलीज किया जाना था। हालांकि रिलीज डेट और दिवाली के मौके को देखते हुए भारत में ज्यादा डिमांड ‘रामायण’ की है। यही वजह है कि देशभर में सीमित IMAX स्क्रीन्स होने की वजह से ‘गॉडजिला’ को उतनी स्क्रीन्स नहीं मिल पाईं। दिवाली के मौके पर 2 मेगाबजट मूवीज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होतीं, और दोनों में ही क्योंकि VFX और CGI का बेशुमार काम है, तो दोनों को ही IMAX और 3D स्क्रीन्स चाहिए थीं।
नई रिलीज डेट पर चल रही बात
गॉडजिला के लिए भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पर्याप्त IMAX स्क्रीन्स नहीं होने की वजह से जापीनी फिल्ममेकर्स ने इसकी रिलीज को पोस्टपोन कर दिया है। 123तेलुगू की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर गॉडजिला रामायण के आसपास रिलीज होती, तो शायद उसे दिन में एक ही IMAX शो मिल पाता। अब PVR-INOX, जो कि भारत में इसका डिस्ट्रिब्यूशन संभाल रहा है, नई रिलीज डेट पर विचार कर रही है, ताकि गॉडजिला जैसी बड़ी फिल्म को पर्याप्त स्क्रीन्स मिल पाएं। लेट्स सिनेमा में अपनी रिपोर्ट में साफ लिखा है कि जापानी मॉन्सटर मूवी गॉडजिला को पोस्टपोन कर दिया गया है।
