Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: काशवी के फंसाने वाले इल्जामों से टूटी लव गिल, स्काउट ओपी की चुप्पी को लेकर उठाएं सवाल

Bigg Boss 20: काशवी के फंसाने वाले इल्जामों से टूटी लव गिल, स्काउट ओपी की चुप्पी को लेकर उठाएं सवाल

by BollywoodNewsAndMovie


स्काउट ओपी पर भड़की लव गिल

जियो हॉटस्टार के एक नए प्रोमो में लव गिल स्काउट ओपी पर भड़कती हुई नजर आ रही है। वो स्काउट ओपी से सवाल करती है कि अब तुझे बुरा नहीं लग रहा, मुझे वो चीज हर्ट हो रही है। एकदम से तू शिफ्ट मार गया। लव काशवी के सामने स्काउट की चुप्पी को लेकर उससे सवाल करती है। जिसके बाद आम्रपाली दुबे लव गिल को समझाने की भी कोशिश करती है, हालांकि ये बातचीत का सिलसिला विवाद में बदल जाता है।

लव गिल के सपोर्ट में उतरे ये सितारें

बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार एपिसोड में स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड के द्वारा लव गिल पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद इंटरनेट दो धड़ों में बंटता हुआ नजर आ रहा है। जहां कई लोग काशवी और स्काउट का सपोर्ट कर रहे हैं। तो वहीं मन्नू पंजाबी, मानसी शर्मा और काम्या पंजाबी जैसे कलाकार लव गिल के सपोर्ट में सामने आए हैं। इसके अलावा लव गिल की टीम ने भी बयान जारी कर काशवी पर लव गिल के चरित्र हनन का आरोप लगाया है।



Source link

You may also like

Leave a Comment