Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 हाइलाइट्स: बाथरूम में लड़कियों के बाल देख कनिका पर भड़के यंग, अरिजीत को याद कर बोले – वो मेरी जान – bigg boss 20 episode 6 written update in hindi 11 sept 2026 kanika mann vs yung dsa

Bigg Boss 20 हाइलाइट्स: बाथरूम में लड़कियों के बाल देख कनिका पर भड़के यंग, अरिजीत को याद कर बोले – वो मेरी जान – bigg boss 20 episode 6 written update in hindi 11 sept 2026 kanika mann vs yung dsa

by BollywoodNewsAndMovie


‘बिग बॉस 20’ के घर में यंग पहले कैप्टन बने हैं और आज कनिका के साथ उनकी तीखी नोंकझोंक होती दिख रही हैं। यंग कहते हैं कि कनिका मेल वॉशरूम में गई थीं। वहीं कनिका उनसे कहती हैं-कैप्टन ही बने हो, यहां के कोई बादशाह नहीं बन गए हो।

Bigg Boss 20 episode 6 written update in hindi
बिग बॉस 20 में 11 सितंबर का एपिसोड
‘बिग बॉस 20’ में यंग के रूप में घर को पहला कैप्टन मिल चुका है और इसी के साथ घर में घरवालों को इक्वेशन भी बदलने लगे हैं। सुबह की शुरुआत ‘पड़ोसी के चूल्हे से आग’ वाले गाने से होती है और अब भी कई लोग बिस्तर छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। माही विज काज़ी से उनके लिए चाय बनाने को कहती हैं। काजी सभी को चाय बनाकर पिलाते हैं। वहीं गार्डन एरिया में मैरी कॉम के साथ काज़ी मस्ती करते दिखते हैं । अब यंग कनिका से काम को लेकर बात करते हैं। वे कनिका से कहते हैं- मुझे कैप्टन मत बोलो, उससे पहले मैं तेरा दोस्त हूं। वहीं घर में माही झाड़ू लगाती नजर आ रही हैं तो कनिका उन्हें तारा की मम्मी कहकर पुकारती हैं और कहती हैं- पत्ते पर क्यों गुस्सा निकाल रही।

घर के अंदर माही औरआम्रपाली दुबे का झगड़ा नजर आ रहा है। दोनों एक-दूसरे की शिकायत पीठ पीछे कर रही हैं। वहीं कनिका और आम्रपाली के बीच अच्छी बॉन्डिंग बनती दिखती है और अदिति माही से आम्रपाली की शिकायत करती हैं। आम्रपाली कहती हैं- यहां हमारे पास बहुत टाइम है लेकिन इतना भी नहीं कि हम काजी की बकवास सुन सकें।

कनिका मान के मेल बाथरूम में जाने पर आपत्ति

यंग डीएसए को नया कैप्टन बनाया गया है और इसी दौरान उन्होंने कनिका मान के मेल बाथरूम में जाने पर आपत्ति जताई। यंग कहते हैं कि उन्हें मेल वॉशरूम में लेडीज़ का आना पसंद नहीं है। मेरे को नहीं पसंद लड़के लोगों के बाल अंदर रहे तो। वहीं वो ये भी कहते हैं कि अगर सारे मेल लेडीज वॉशरूम में चले गए तो शायद किसी को अच्छा नहीं लगेगा। यंग कनिका से कहते हैं कि आप जब मेल वॉशरूम जा रही थीं तो मैंने आवाज दी थी लेकिन आपने कुछ नहीं कहा। कनिका बोलीं- मैंने नहीं सुनी।

यंग ने कहा- उन्हें यह बात डिसरिस्पेक्टफुल लगी

इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। यंग कहते हैं कि कनिका मेल वॉशरूम में गईं और मैं कनिका कनिका कर रहा हूं, आवाज ही नहीं आ रहा, एक्नॉलेजमेंट तो दो। दरअसल यंग तेजी से बाथरूम की तरफ जाते दिखाई देते हैं और पूछते हैं कि मेल वॉशरूम में कौन गया था। इसके बाद वह कनिका का नाम लेते हुए कहते हैं, कनिका यहां से गईं और मेल बाथरूम में चली गईं। यंग कनिका को जोर से आवाज लगाते हैं, इस पर कनिका कहती हैं कि उन्हें कुछ सुनाई नहीं दिया। यंग इस बात पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहते हैं कि उन्हें यह बात डिसरिस्पेक्टफुल लगी। यंग के डिसरिस्पेक्टफुल वाले बयान पर कनिका जवाब देते हुए कहती हैं कि वह सिर्फ घर के कैप्टन हैं, कोई किंग नहीं।

‘मैं वहां पानी चलाकर बैठी हूं, वहां बैठकर मंत्र नहीं पढ़ रही ‘

कनिका कहती हैं, मैं वहां पानी चलाकर बैठी हूं, वहां बैठकर मंत्र नहीं पढ़ रही हूं। कनिका कहती हैं- मैं अगर चली भी गई तो आराम से आकर बात कर सकते थे, इतना तहलका मचाने की क्या जरूरत थी। इसपर यंग कहते हैं- मेरी डिसरिस्पेक्ट कर रही हो और मेरी डिसरिस्पेक्ट यानी घर के रूल्स की डिसरिस्पेक्ट और सबको दंड मिलने वाला है। वो कहती हैं- मैं यहां यंग को खुश करने थोड़े ही न आई हूं। वो कहती हैं- यंग ने कहा था कि जब मैं बाथरूम जाऊंगा तो बुला लूंगा और ये रिस्पेक्ट की बातें करते हैं। माही इस बात की शिकायत यंग से करती हैं कि मैं बहन की तरह कह रही कि ऐसा मजाक मत कर। यंग बताते हैं कि उन्होंने ये बातें तब कही जब शुरुआत उन्होंने की थी।

कनिका ने यंग को कहा- कैप्टन ही बने हो, यहां के कोई बादशाह नहीं हो

कनिका कहती हैं, ‘एक सेकंड, कैप्टन ही बने हो, यहां के कोई बादशाह नहीं बन गए हो।’ यंग कहते हैं- बादशाह ही रहा हूं बचपन से। कनिका कहती हैं- बादशाह रह, अपने दिमाग में रह, इधर मत रह। फालतू के एक्सपेक्टेशन मत रखो कि तुम्हारे साथ जी हुजूरी होगी, नहीं होगी।

यंग ने कहा- 8वीं 9वीं तक मेरे घर में टीवी भी नहीं था

आखिरकार स्काउट बीच में पड़ते हैं और कनिका पर चिल्लाते हुए कहते- तुमलोगों की ये सीरियल वाली आदत खराब है। यंग स्काउट से कहते हैं- मैं तुम्हारे में से एक-दो बाइट खा लूंगा, मेरी भूख खत्म हो गई। वो कहते हैं- मुझे अब कैप्टन नहीं बनना, पेट भर के खाना खाऊंगा। स्काउट कैमरे के सामने कहते हैं- कनिका की ओर इशारा करते हुए कहचते हैं- मैं एक्टर नहीं लेकिन इधर एक्टर हैं उधर हैं लेकिन कौन इस तरह चलता है। ईशा से यंग कहते हैं- ये एक्टर हैं, मैंने देखा भी नहीं.. जब ये एक्टर थे तो 8वीं 9वीं तक मेरे घर में टीवी भी नहीं था कि मैं इनको देखूं।

अमन ने आसिफ की एक्टिंग का उड़ाया मजाक

आसिफ खान और अमन में जमकर बहस होती है। अमन लड़ाई के बीच आसिफ की एक्टिंग पर उंगली उठाते हैं तो पलटकर वो कहते हैं- टीवी पर लोग देख रहे हैं। उन्होंने कहा- मेरी एक्टिंग देखनी हो तो देख लेना। यंग अरिजीत के बारे में काजी से पूछते हैं जिसपर काजी कहते हैं- अरिजीत मेरे दिल में है हमेशा, वो बंदा है न..वो मेरी जान है। उसका फाइटिंग स्किल्स क्रेजी है, सितार लेकर बैठा तो 6 घंटा 7 घंटा उसी में खोया है। यंग उनकी तारीफ करते हुए कहते हैं- वो शानदार सिंगर हैं इंडिया के। काजी कहते हैं- उसकी इतनी इज्जत करता हूं कि अल्फाज कम पड़ जाएं और इसी के साथ अरिजीत का गाया गाना गाते हैं और फिर कहते हैं- आई लव यू अरिजीत।

बिग बॉस के अनाउंसमेंट के बीच काजी बीच में उठकर चले जाते हैं

अब घर में राशन को लेकर ‘बिग बॉस’ सवाल करते हैं। वहीं बिग बॉस के अनाउंसमेंट के बीचकाजी बीच में उठकर चले जाते हैं तो आसिफ उनसे ऐसा करने को मना करते हैं कि 5 मिनट की बात है- बैठ जाओ। काजी कहते हैं- ये मेरे और बिग बॉस का मामला है, तू क्यों बोल रहा? 30% राशन पर जहां घरवाले परेशान हैं वहीं काजी कहते हैं- एक अंडे पर मैं 40 घंटे उसी एनर्जी के साथ निकाल सकता हूं।

‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत 6 सितंबर से

बता दें कि ‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत 6 सितंबर से हुई है। इस सीजन में 16 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स घर में नजर आ रहे हैं। इनमें एमसी मैरी कॉम, कनिका मान, माही विज, अमन गांधी, ईशा रिखी, अरिश्फा खान, काजी तौकीर, आसिफ खान, आम्रपाली दुबे, रीति तिवारी, उदिति सिंह, तनमय सिंह उर्फ स्काउटओपी, रोहेद खान, यंग डीएसए और लव गिल जैसे नाम शामिल हैं। शो के पहले हफ्ते में कनिका मान, उदिति सिंह, लव गिल और अरिश्फा खान को नॉमिनेशन में रखा गया है।

अर्चना सिंह

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।

विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।

अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।और पढ़ें