Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 : आम्रपाली दुबे का फूटा माही विज पर गुस्सा, एक्ट्रेस बोलीं- आपकी नौकर नहीं हूं, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss 20 : आम्रपाली दुबे का फूटा माही विज पर गुस्सा, एक्ट्रेस बोलीं- आपकी नौकर नहीं हूं, Bigg-boss Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच शो के शुरुआत से टक्कर चल रही है। दोनों के बीच लड़ाई होती रहती है, लेकिन हाल ही में दोनों के बीच मामला ज्यादा गरमा गया।

बिग बॉस शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शो में हंगामे बढ़ते जा रहे हैं। अब शो में हाल ही में आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच मामला काफी बढ़ गया और दोनों एक-दूसरे से भिड़ गईं। ये सब किचन में होता है जब माही, आम्रपाली को दाल चढ़ाने को बोलती हैं। दिलचस्प बात ये है कि इस दौरान कनिका मान और गुल्लू तक आम्रपाली को सपोर्ट करते हैं।

क्यों हुई आम्रपाली और माही पर लड़ाई

दरअसल, आम्रपाली किचन में काम कर रही होती हैं तभी माही जो वहीं बैठी होती हैं वह बोलती हैं कि फटाफट दाल चढ़ा दो। आम्रपाली जो पहले से किचन में काम कर रही होती हैं वह बोलती हैं कि हां मैं ये करके ही चढ़ा पाऊंगी, अभी नहीं कर पाऊंगी। 2 मिनट रुकिए। माही बोलती हैं हां मैं यही बोल रही हूं इसके बाद कर लो, लेकिन जल्दी करलो। इस पर आम्रपाली भड़क जाती हैं। वह बोलती हैं कि मुझे पता है मेरा काम। आप मुझे बार-बार मत बोलो कि मैं क्या करूं।

आम्रपाली बोलीं आपकी नौकर नहीं हूं

माही बोलती हैं कि मैं बोलूंगी, ये मेरा काम है। लोग फिर मुझे बोलते हैं कि खाना टाइम पर नहीं मिल रहा। आम्रपाली बोलती हैं कि आप मेरी मालकिन नहीं हैं और मैं आपकी नौकर नहीं हूं। आप मुझे 5 बार बोल चुके हो। मैं कर रही हूं अपना काम। प्लीज मत बोलिए बार-बार। मैं कर रही हूं जो मुझे करना चाहिए।

माही फिर बोलती हैं कि सब आकर मुझे बोल रहे हैं तो आम्रपाली बोलती हैं तो आप चढ़ा दीजिए फिर खुद। माही बोलती हैं कि ये मेरा काम नहीं है। फिर वह सबको बोलती हैं कि अब कोई मुझे मत बोलना मुझे खाना नहीं मिलता टाइम पर।

कनिका-गुल्लू ने किया आम्रपाली को सपोर्ट

तभी वहीं पर खड़े हुए गुल्लू बोलते हैं कि हमने कब कहा आपको कुछ। हमने कहा ही नहीं। वहीं कनिका भी बोलती हैं कि हमने नहीं बोला है आपसे कभी, फिर भी वह सबको बोलती हैं कि क्या किसी और को कोई दिक्कत है? इस पर सब मना करते हैं।

कनिका और गुल्लू फिर साइड में जाते हैं और कनिका बोलती हैं कि इस बार माही पूरी तरह से गलत हैं। वह बोलती हैं कि आम्रपाली पोक करती हैं, लेकिन उन्होंने बड़े प्यार से बोला और बिल्कुल सही तरीके से बोला। गुल्लू भी बोलते हैं कि आम्रपाली बिल्कुल सही हैं।

आम्रपाली की इस फाइट में फैंस उन्हें काफी सपोर्ट कर रहे हैं। कुछ तो कमेंट कर रहे हैं कि ये आम्रपाली का कमबैक है।





Source link

You may also like

Leave a Comment