Home Bigg Boss 20‘यहां हमारे घर पर गोलियां चल रही हैं’, रोहित शेट्टी ने 10 महीने बाद तोड़ी चुप्‍पी, गैंगस्‍टर कल्‍चर पर भड़के – rohit shetty breaks silence after 10 months lashes out at gangster culture scolds bigg boss 20 contestants says you guys acting like gangsters

‘यहां हमारे घर पर गोलियां चल रही हैं’, रोहित शेट्टी ने 10 महीने बाद तोड़ी चुप्‍पी, गैंगस्‍टर कल्‍चर पर भड़के – rohit shetty breaks silence after 10 months lashes out at gangster culture scolds bigg boss 20 contestants says you guys acting like gangsters

by BollywoodNewsAndMovie


रोहित शेट्टी ने ‘BB 20’ में सलमान खान और टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटनाओं का जिक्र करते हुए अपने घर पर हुए हमले पर भी इशारों में बात की। वहीं, BB 20 के कंटेस्टेंट्स को गैंगस्टर जैसी छवि बनाने पर फटकार भी लगाई है।

Rohit Shetty refers to firing incidents involving him, Tiger Shroff; scolds Bigg Boss 20 contestants
रोहित शेट्टी ने गोलीबारी की घटनाओं का किया जिक्र ; बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स को लगाई फटकार
बॉलीवुड की हस्तियों को बीते कुछ समय से लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। उन पर गोलीबारी हो रही है। हाल ही टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई। उससे पहले सलमान खान और रोहित शेट्टी के घर पर भी गोलीबारी हो चुकी है। इन सब हमलों के पीछे कथ‍ित तौर पर लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग का हाथ है। फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने 10 महीने बाद अपने घर पर हुए हमले पर चुप्‍पी तोड़ी है। रोहित शनिवार को ‘बिग बॉस 20’ में वीकेंड का वार एपिसोड होस्‍ट कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कंटेस्‍टेंट्स को समझाते हुए इशारों-इशारों में दिल की बात रख दी। रोहित शेट्टी के घर पर 31 जनवरी-01 फरवरी को आधी रात के बाद फायरिंग हुई थी।

रोहित शेट्टी ‘बिग बॉस 20’ में सलमान खान की गैरमौजूदगी में होस्‍ट बनकर पहुंचे थे। वह कंटेस्टेंट्स को ‘गैंगस्टर जैसी छवि’ बनाने पर फटकार लगा रहे थे। उन्‍होंने स्काउट OP, आसिफ और यंग DSA के व्यवहार पर नाराजगी जताई। कहा कि तीनों मिलकर बार-बार काजी तौकीर को निशाना बना रहे हैं। इसी दौरान रोहित ने बॉलीवुड हस्तियों से जुड़ी फायरिंग की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा, ‘यहां हमारे घरों पर गोलियां चल रही हैं, और तुम लोग गैंगस्टर बनकर घूम रहे हो?’

रोहित शेट्टी के घर पर भी हुई थी फायरिंग

इस साल 1 फरवरी को मुंबई में रोहित शेट्टी की रिहायशी इमारत में फायरिंग की घटना सामने आई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तड़के सुबह इमारत की पहली मंजिल पर कम से कम पांच राउंड गोलियां चलाई गई थीं। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं आई थी। मामले की जांच के दौरान मुंबई पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस घटना के बाद रोहित शेट्टी की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे थे। हालांकि, फिल्ममेकर ने सार्वजनिक रूप से इस मामले पर विस्तार से बात नहीं की थी। अब ‘बिग बॉस 20’ में उनकी टिप्पणी को इस घटना के संदर्भ में भी देखा जा रहा है।