Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: काशवी के फंसाने वाले इल्जामों से टूटी लव गिल, स्काउट ओपी की चुप्पी को लेकर उठाएं सवाल

Bigg Boss 20: काशवी के फंसाने वाले इल्जामों से टूटी लव गिल, स्काउट ओपी की चुप्पी को लेकर उठाएं सवाल

by BollywoodNewsAndMovie


लव गिल और स्काउट ओपी (सौ. Instagram @jiohotstarreality)

Bigg Boss 20 Love Gill Breakout: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के रिश्ते पर लगे आरोपों को लेकर वीकेंड के वार में जोरदार बहस हुई है। स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीराचंदानी की एंट्री ने शो में कई समीकरण बदल दिए हैं।

बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार एपिसोड में लव गिल और स्काउट ओपी के रिश्तों पर स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीराचंदानी ने सवाल खड़े किए थे। काशवी ने लव गिल पर सीधे तौर पर स्काउट को फंसाने का आरोप लगाया था। इन आरोपों से लव गिल काफी सहमे में पहुंच गई है।

लव गिल हुई बिग बॉस के घर में अकेली

जियो हॉटस्टार के लेटेस्ट प्रोमो के अनुसार, काशवी हीरानंदानी के द्वारा लगाए गए इल्जामों के बाद लव गिल बुरी तरह टूट चुकी है। इन इल्जामों के बाद शो के सभी कंटेस्टेंट स्काउट ओपी के साथ नजर आए, तो वहीं दूसरी ओर इस सिलसिले के चलते लव गिल शो में अकेले पड़ गई है। इसके बाद लव गिल फूट-फूटकर रोते हुए नजर आयी। यही नहीं उन्होंने स्काउट पर उनके करियर को बर्बाद का भी आरोप लगाया है।

स्काउट ओपी पर भड़की लव गिल

जियो हॉटस्टार के एक नए प्रोमो में लव गिल स्काउट ओपी पर भड़कती हुई नजर आ रही है। वो स्काउट ओपी से सवाल करती है कि अब तुझे बुरा नहीं लग रहा, मुझे वो चीज हर्ट हो रही है। एकदम से तू शिफ्ट मार गया। लव काशवी के सामने स्काउट की चुप्पी को लेकर उससे सवाल करती है। जिसके बाद आम्रपाली दुबे लव गिल को समझाने की भी कोशिश करती है, हालांकि ये बातचीत का सिलसिला विवाद में बदल जाता है।

लव गिल के सपोर्ट में उतरे ये सितारें

बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार एपिसोड में स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड के द्वारा लव गिल पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद इंटरनेट दो धड़ों में बंटता हुआ नजर आ रहा है। जहां कई लोग काशवी और स्काउट का सपोर्ट कर रहे हैं। तो वहीं मन्नू पंजाबी, मानसी शर्मा और काम्या पंजाबी जैसे कलाकार लव गिल के सपोर्ट में सामने आए हैं। इसके अलावा लव गिल की टीम ने भी बयान जारी कर काशवी पर लव गिल के चरित्र हनन का आरोप लगाया है।



Source link

You may also like

Leave a Comment